भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा। मुकाबला बेनोनी के विलोमूर पार्क Stadium में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। सुपर-6 स्टेज में भारत ने ग्रुप-1 में टॉप किया, जबकि मेजबान साउथ अफ्रीका ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर रहा।
अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप का यह 15वां एडिशन है, जो साउथ अफ्रीका में खेला जा रहा। दूसरा सेमीफाइनल 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत इस साल भी वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार है। टीम इंडिया टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है, टीम ने पांच खिताब जीते हैं।
भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच अब तक कुल 25 वनडे खेले गए हैं। भारत 19 मैच जीता, तो वहीं साउथ अफ्रीका केवल छह मुकाबले जीत सका। वहीं वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुईं। चार मैच भारत और चार ही मैच साउथ अफ्रीका ने जीते। 2008 के वर्ल्ड कप फाइनल में यही दोनों टीमें भिड़ी थीं। तब Virat Kohli की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेन पार्नेल की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता
कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे में पलटा मैच का नक्शा
IND vs NZ 5th T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव आज खेलेंगे?
रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 350 विकेट लेने वाले तेज़ गेंदबाज़ बने, स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा 45 नंबर की जर्सी क्यों पहनते हैं? राहुल द्रविड़ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
रोहित-विराट पहुंचे न्यूजीलैंड, कब खेलेंगे पहला वनडे? देखें पूरा शेड्यूल

