Header Banner

Men's Test Batting Rankings: Joe Root दूसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित और जायसवाल को हुआ नुकसान

Kaif pic By - बुधवार, जुलाई 24, 2024
Last Updated on जुलाई 24, 2024 04:31 अपराह्न
Men's Test Batting Rankings: Joe Root दूसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित और जायसवाल को हुआ नुकसान

ICC Test Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में जो रूट ने शानदार शतक जमाया। जो रूट को इस शतक का बड़ा फायदा मिला है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जो रूट नंबर-1 पोजिशन के करीब पहुंच गए हैं।

जो रूट नंबर 1 पर पहुंचने से सात रेटिंग प्वाइंट से पीछे रहे गए। मौजूदा समय में केन विलियमसन 859 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर है, जबकि जो रूट 852 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। उनके अलावा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने टेस्ट रैंकिंग में छलांग लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।

Updated ICC Men's Test Batting Rankings

Rank Team Player Points
1 New Zealand Kane Williamson 859
2 England Joe Root 852
3 England Harry Brook 771
4 Pakistan Babar Azam 768
5 New Zealand Daryl Mitchell 768

दरअसल, आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 859 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ मौजूद है, जबकि जो रूट के पास 852 प्वाइंट्स है। हैरी ब्रीक तीसरे नंबर पर हैं। ब्रूक ने आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाई।

हैरी ने बाबर आजम, स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। बता दें कि हैरी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 109 रन की पारी खेली थी, जिसके बाद उन्हें आईसीसी रैंकिंग में बंपर फायदा मिला। ये उनके टेस्ट क्रिकेट की अभी तक की बेस्ट रेटिंग रही।

भारतीय टीम के तीन बैटर्स आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में मौजूद हैं, जिसमें रोहित शर्मा सातवें पायदान पर 751 प्वाइंट्स के साथ है, जबकि ओपनर यशस्वी जायसवाल 740 प्वाइंट्स के साथ आठवें नंबर पर हैं। विराट कोहली 10वें पायदान पर हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से ओपनर बेन डकेट को 6 स्थानों का फायदा हुआ और वह 16वें पायदान पर पहुंचे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 2 हाफ सेंचुरी जमाई। वहीं, भारत के शुभमन गिल को नुकसान हुआ। वह 20वें पायदान पर पहुंच गए हैं।

Also Read: SL-W vs THA-W Womens Asia Cup 2024 Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report

ताज़ा हिंदी समाचार

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच,

WCL 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच, लाइव स्ट्रीमिंग, समय और पूरी डिटेल्स

Asian Games 2026: भारत

Asian Games 2026: भारत ने इतिहास में दूसरी सबसे अच्छी मेडल टैली दर्ज की

भारत ने जीता आर्चरी

भारत ने जीता आर्चरी का ऐतिहासिक गोल्ड, पहली बार मिला ये मेडल

लवलीना बोरगोहेन ने एशियन

लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

भारत बनाम पाकिस्तान एशियाई

भारत बनाम पाकिस्तान एशियाई खेल फ़ाइनल: क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान से हाथ मिलाएंगे?

75 साल बाद भारत

75 साल बाद भारत ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स 2026 में जीता आर्चरी गोल्ड

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन

भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स फाइनल: लाइव स्ट्रीमिंग, टाइम

AFG Squad vs BAN

AFG Squad vs BAN & ZIM: मोहम्मद नबी T20I टीम से बाहर, देखें टेस्ट, वनडे और टी20 का पूरा स्क्वॉड

ICC के 2026 के

ICC के 2026 के नियम: टेस्ट, ODI और T20I क्रिकेट में होने वाले बड़े बदलाव

बिना कोई मैच खेले

बिना कोई मैच खेले पाकिस्तान की टीम ताज़ा ICC वनडे रैंकिंग में नीचे खिसकी।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner