ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच का दूसरा दिन खराब रोशनी के कारण जल्दी समाप्त करना पड़ा। कम रोशनी के कारण खेल रुकने पर पिंक बॉल से मैच जारी रखने की चर्चा शुरू हो गई है और इसका कई पूर्व क्रिकेटर ने समर्थन किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा है कि खराब रोशनी के कारण खेल रुकने पर पिंक बॉल का इस्तेमाल करके खेल को जारी रखना सही विकल्प नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि अगर ऐसा होता है तो वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।
गुरुवार (4 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैच को खराब रोशनी के कारण रोकना पड़ा। अंपायर ने बिना लाइट मीटर देखे कि खेल को खत्म करने की घोषणा की इसके कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। इस फैसले से इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन निराश दिखे और ऐसी वजहों से खेल रुकने की आलोचना की। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने सुझाव दिया कि पिंक बॉल से खेल को जारी रखना चाहिए।
इस घटना से खराब रोशनी के बाद भी खेल जारी रखने के लिए पिंक बॉल के इस्तेमाल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि कम रोशनी में पिंक बॉल अधिक दिखाई देती है और इससे गेम जारी रहेगा और दर्शक भी जुड़े रहेंगे। ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट में लाल गेंद के ऐतिहासिक महत्व पर जोर देते हुए इस विचार पर कड़ा विरोध जताया।
ताज़ा हिंदी समाचार
Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule: यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट, देखें पूरा शेड्यूल
Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर
वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान के बजाय 8 भारतीय खिलाड़ियों को चुना
IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया
17 ओवर में ही वनडे मैच जीती टीम इंडिया, वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप
Ben White Retires: आयरलैंड के स्पिनर बेन वाइट ने 28 साल की उम्र में लिया संन्यास
पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज 2026: SL बनाम ENG मैच 6 - पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और भविष्यवाणी
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक

