Header Banner

भारतीय खिलाड़‍ियों के फ्लाइट का Video viral

Ravi pic By - गुरुवार, जुलाई 04, 2024
Last Updated on जुलाई 04, 2024 11:10 पूर्वाह्न
भारतीय खिलाड़‍ियों के फ्लाइट का Video viral

भारतीय टीम गुरुवार की सुबह बारबाडोस से नई दिल्‍ली पहुंच गई है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एक वीडियो शेयर किया जिसमें खिलाड़ी T20 वर्ल्‍ड कप 2024 ट्रॉफी के साथ समय का खूब आनंद उठाते हुए नजर रहे हैं। इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने मन की बातें साझा की। कप्‍तान रोहित शर्मा के रिएक्‍शन ने जीता फैंस का दिल।

भारतीय टीम गुरुवार को बारबाडोस से स्‍वदेश लौट आई है। भारतीय टीम की फ्लाइट सुबह 6 बजे नई दिल्‍ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का एयरपोर्ट पर जोरदार स्‍वागत हुआ, जिसके बाद खिलाड़‍ियों को होटल आईटीसी मौर्या ले जाया गया। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 खिताब जीतने वाली भारतीय टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ी मुंबई रवाना होंगे, जहां शाम को पांच बजे मरीन ड्राइव पर विक्‍ट्री परेड में फैंस के साथ खिताब जीतने का जश्‍न मनाएंगे। भारत ने 17 साल के बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। याद हो कि भारतीय टीम खिताब जीतने के बाद तीन दिनों तक बारबाडोस में फंसी हुई थी। इसकी वजह थी बारबाडोस में हरिकेन बेरिल चक्रवात।

BCCI video goes viral

भारतीय टीम को स्‍पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये स्‍वदेश लाया गया। बीसीसीआई ने इस बीच एक वीडियो शेयर करके फैंस का दिल जीत लिया है। बोर्ड ने फैंस के साथ वो वीडियो शेयर किया, जिसमें नजर आया कि भारतीय खिलाड़‍ियों ने फ्लाइट में क्‍या मस्‍ती की और यह भी पता चला कि टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के बाद वो कैसा महसूस कर रहे हैं।

सिराज ने कही दिल की बात

1 मिनट 22 सेकंड के वीडियो में दिखा कि ट्रॉफी के साथ कप्‍तान रोहित शर्मा और अन्‍य खिलाड़‍ियों ने मजेदार रिएक्‍शन दिए। कप्‍तान रोहित शर्मा के चेहरे के मस्‍तीभरे भाव ने फैंस को खूब गुदगुदाया।

तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज लगातार ट्रॉफी को निहारते रहे और फिर उन्‍होंने कहा, मैं बहुत भाग्‍यशाली हूं कि इस टीम का हिस्‍सा बना। हम बहुत समय से खिताब जीतने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो रहे थे। आखिरकार हम जीत गए। टी20 वर्ल्‍ड कप हम घर लेकर आ रहे हैं। इससे बढ़‍ियां अभी कुछ नहीं हो सकता।

युजवेंद्र चहल ने क्‍या कहा

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा, इस बात को शब्‍दों में बयां नहीं कर सकते हैं। मेरे ख्‍याल से मैं बहुत भाग्‍यशाली हूं कि इसे हासिल कर पाया। इस दौरान नजर आया कि भारतीय टीम के कोचिंग स्‍टाफ ने अपनी जर्सी पर सभी खिलाड़‍ियों के ऑटोग्राफ लिए, जो कि एक याद के तौर पर सहेज कर रखेंगे। भारतीय टीम गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई रवाना होगी, जहां वह विक्‍ट्री परेड में शामिल होगी।

Also Read: दिल्ली पहुंचकर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भांगड़ा डांस कर मनाया जीत का जश्न

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner