IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन में खेला जा रहा है। मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम इंडिया पर हावी है। ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बल पर पहली पारी में 445 रन बनाए।
भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप होते हुए नजर आ रहे हैं। यशस्वी जायसवाल (4), शुभमन गिल (1), विराट कोहली (3), ऋषभ पंत (9) और रोहित शर्मा (10) जैसे बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए।
केएल राहुल एक छोर से पारी को संभाले हुए शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन स्टीव स्मिथ की शानदार फील्डिंग के चलते उन्हें 84 पर पवेलियन लौटना पड़ा। स्मिथ के शानदार कैच का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
भारत की पहली पारी का 43वां ओवर नाथन लियोन ने डाला था। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं आए थे और तीसरी गेंद पर केएल राहुल विकेट गंवा बैठे। राहुल ने कट मारने की कोशिश की थी, लेकिन आउटसाइड एज लगा और फर्स्ट स्लिप पर तैनात स्टीव स्मिथ ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा।
आपको बता दें, चौथे दिन की पहली गेंद पर स्मिथ ने राहुल का कैच ड्रॉप कर दिया था, लेकिन नाथन लियोन की इस गेंद पर उन्होंने कोई गलती नहीं की। केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन शतक से चूक गए। उन्होंने 139 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रन की पारी खेली।
Also Read: IND vs AUS: बुमराह और आकाशदीप की साझेदारी ने फॉलोऑन बचाया, झूम उठा भारतीय ड्रेसिंग रूम
ताज़ा हिंदी समाचार
IND बनाम NZ तीसरा T20I प्लेइंग XI: भारत और न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया को दी शिकस्त, महिला टीम ने युगांडा को हराया
वीडियो देखें: 199 रन पर आउट होने के बाद पडिक्कल अंपायर पर भड़क गए
IND vs NZ T20I: न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं
ईस्ट ज़ोन वॉलीबॉल 2026-27: कोलकाता चुनौती के लिए VBSPU की टीम तैयार
सैम अयूब ट्राई-सीरीज़ से बाहर, साहिबजादा फरहान ने उनकी जगह ली
लाइव मैच के दौरान इस टीम के हेड कोच की मौत, लगा गहरा सदमा
माइकल ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की लगातार T20 हार के पीछे का मुख्य कारण बताया
हरमन और दीप्ति के शतकों की बदौलत भारत को जीत मिली
भारत बनाम बांग्लादेश हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल और टीम स्क्वॉड

