IND vs NZ 2nd Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट हॉल अपने नाम किया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा। इस मैच से पहले वह इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। पहले टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली थी, इसके बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया था।
पुणे टेस्ट मैच में आज पहले दिन का खेल जारी है। टेस्ट मैच के पहले दो सत्र न्यूजीलैंड के नाम रहे थे। कीवी टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस मैच में जबरदस्त शुरुआत की थी। सबसे पहले डेवोन कॉनवे ने 76 रनों की पारी खेली और उसके बाद पिछले मैच के शतकवीर रचिन रवींद्र ने इस मुकाबले में 65 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।
आपको बता दें कि, पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी के दम पर कीवी टीम को 259 रनों पर ऑलआउट किया। पहली पारी में भारत की तरफ से लंबे समय बाद मैदान पर उतरे वाशिंगटन सुंदर ने 7 विकेट झटके, जबकि 3 विकेट रविचंद्रन अश्विन के नाम रहे। इस तरह से भारतीय टीम के लिए सिर्फ दो गेंदबाजों ने मिलकर सभी 10 विकेट झटके।
दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड की पारी के 60वें ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। रचिन सुंदर की टर्न भरी गेंद को समझ नहीं पाए और गेंद उनके बैट और पैड के बीच से विकेट ले उड़ी। रचिन के बाद उन्होंने टॉम ब्लंडेल को अपना अगला शिकार बनाया।
ब्लंडेल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज सुंदर के सामने टिक नहीं पाया और अंत में पूरी टीम ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। अब यहां से टीम इंडिया को अगर ये मैच जीतना है तो उनके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

