हरियाणा की टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में पहली बार फाइनल का टिकट हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है। एकतरफा मुकाबले में हरियाणा ने पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 63 रन से हार का स्वाद चखाया। हरियाणा से मिले 294 रन के लक्ष्य के जवाब में तमिलनाडु की पूरी टीम महज 230 रन बनाकर ऑलआउट हुई। बल्लेबाजी में हरियाणा की ओर से हिमांशु राणा ने शतकीय पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज ने कहर बरपाते हुए चार विकेट अपने नाम किए।
हरियाणा से मिले 294 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमिलनाडु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाबा अपराजित महज 7 रन बनाकर सुमित कुमार का शिकार बने। इसके बाद हरि निशांत भी एक रन बनाकर चलते बने। विजय शंकर ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 23 रन बनाकर चलते बने। एन जगदीशन 30 रन बनाकर आउट हुए।
बाब इंद्रजीत ने पांचवें विकेट के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। हर्षल पटेल ने कार्तिक की 31 रन की पारी का अंत करते हुए इस साझेदारी को तोड़ा। शाहरुख खान भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 13 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद देखते ही देखते पूरी टीम 230 रन पर ढेर हो गई। बाबा इंद्रजीतन ने टीम की ओर से सर्वाधिक 64 रन बनाए। गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज ने 30 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि राहुल तेवतिया ने दो विकेट अपने नाम किए।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की शुरुआत भी खराब रही और अंकित कुमार 12 रन बनाकर नटराजन का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद दूसरे विकेट के लिए हिमांशु राणा ने युवराज सिंह के साथ मिलकर 132 रन की साझेदारी निभाई। युवराज ने 79 गेंदों पर 65 रन कूटे। वहीं, हिमांशु ने 118 गेंदों पर 116 रन की नाबाद पारी खेली। अंतिम ओवरों में सुमित कुमार ने 30 गेंदों पर 48 रन की शानदार पारी खेली।
Also Read: Why Were These Players Not Auctioned? Was Once Part of a Champion Team
ताज़ा हिंदी समाचार
सावन बरवाल ने एशियन गेम्स 2026 मैराथन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल
गुलवीर सिंह ने एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता
हार्दिक पांड्या, बुमराह की फिटनेस और संजू सैमसन को बाहर करने पर गौतम गंभीर: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का प्लान
NCR T20 लीग 2026: श्रीलंका स्टार थिलान थुषारा संभालेंगे गुरुग्राम ग्लेडियेटर्स की कमान
भारत ने थाईलैंड को 66-28 से हराया, एशियन गेम्स 2026 कबड्डी फाइनल में पहुंचा
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की कम होगी सैलरी, भारत के खिलाफ सीरीज से पहले बड़ा झटका
पिता बनाना चाहते थे पहलवान, सुरुचि को बंदूक पर आया प्यार
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तरियाल बोलीं- ‘मुझसे गोल्ड मेडल छीन लिया’
एक चोट से बदला मैच, श्रीलंका ने 12 ओवर में पलटी बाजी
एशियन गेम्स 2026: भारत का दूसरा गोल्ड, कमलजीत-सुरुचि ने तोड़ा रिकॉर्ड

