Header Banner

Vinod Kambli की तबीयत फिर हुइ ख़राब, अस्‍पताल में कराना पड़ा भर्ती

Kaif pic By - सोमवार, दिसंबर 23, 2024
Last Updated on दिसंबर 23, 2024 05:50 अपराह्न
Vinod Kambli की तबीयत फिर हुइ ख़राब, अस्‍पताल में कराना पड़ा भर्ती

भारतीय टीम के पूर्व प्‍लेयर विनोद कांबली की त‍बीयत अचानक से बिगड़ गई। ऐसे में उन्‍हें ठाणे के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्‍टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। कांबली हाल ही में चर्चा में आए थे। रमाकांत आचरेकर मेमोरियल के उद्घाटन कार्यक्रम में वह नजर आए थे। इस दौरान उन्‍होंने सचिन तेंदुलकर से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

लंबे समय से बीमार हैं कांबली

कांबली लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उन्‍हें हर्ट से जुड़ी समस्‍याओं के साथ ही कई अन्‍य बीमारियां हैं। उनकी तबीयत पहले भी खराब हो चुकी है। उनकी हेल्‍थ को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में उन्‍होंने रिहैब सेंटर जाने का फैसला किया था। पूर्व क्रिकेटर्स भी कांबली की मदद के लिए आगे आए थे। कपिल देव से लेकर सुनील गावस्‍कर तक ने उनकी मदद की बात कही है।

विनोद कांबली का इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में कांबली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्‍होंने अपने करियर में 17 टेस्‍ट मैच खेले हैं। इस दौरान 21 पारियों में उन्‍होंने 54.20 की औसत और 59.46 की स्‍ट्राइक रेट से 1084 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 3 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। टेस्‍ट में उनका सर्वाधिक स्‍कोर 227 रन है। कांबली ने जनवरी 1993 में इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।

कांबली ने अक्‍टूबर 1991 में पाकिस्‍तान के खिलाफ वनडे डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने अपने करियर में 105 एकदिवसीय मुकाबले खेले। इस दौरान 97 पारियों में उन्‍होंने 2477 रन बनाए। ODI में कांबली की औसत 32.59 की और स्‍ट्राइक रेट 71.94 की रही है। इस फॉर्मेट में उन्‍होंने 14 फिफ्टी के साथ ही 2 सेंचुरी भी लगाई हैं। उनका सर्वाधिक स्‍कोर 106 रन है।

Also Read: BBL 2024: बेन डकेट ने पकड़ा हवा में उछलकर अविश्वसनीय कैच, वीडियो देखें

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल

भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें

IND vs PAK फ़ाइनल:

IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026 में

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी

एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें

IND vs PAK फाइनल:

IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड

IND vs WI तीसरा

IND vs WI तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: मुल्लांपुर पिच की स्थिति और मौसम का पूर्वानुमान

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी

एशियन गेम्स 2026: प्रणवी उर्स ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी के विकेट

वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का ‘बेबी सेलिब्रेशन’, अभिषेक का जवाब

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner