Header Banner

Viral Video: MS Dhoni और Gautam Gambhir ने एक दूसरे को गले लगाया

Ravi pic By - मंगलवार, अप्रैल 09, 2024
Last Updated on अप्रैल 12, 2024 01:13 अपराह्न
Viral Video: MS Dhoni और Gautam Gambhir ने एक दूसरे को गले लगाया

2011 वर्ल्‍ड कप विजेता टीम के साथी एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने सोमवार को आईपीएल 2024 के 22वें मैच के बाद एक-दूसरे को गले लगाया और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर मुकाबला खेला गया। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व वाली सीएसके ने केकेआर को 14 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी।

1522650603htr

KKR की पारी

चेन्‍नई की धीमी पिच पर कोलकाता नाइटराइडर्स का हाल बुरा ही नजर आया। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली केकेआर को पहले बल्‍लेबाजी करने का मौका मिला और पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। सीएसके की तरफ से रवींद्र जडेजा (3/18), तुषार देशपांडे (3/33) और मुस्‍ताफिजुर रहमान (2/22) ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया।

चेन्‍नई की आसान जीत

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आसानी से लक्ष्‍य को हासिल किया। रुतुराज गाकयवाड़ ने सामने से टीम का नेतृत्‍व करते हुए 58 गेंदों में 9 चौके की मदद से नाबाद 67 रन बनाए। डैरिल मिचेल (25) और शिवम दुबे (28) ने उपयोगी पारी खेली। 'थाला' एमएस धोनी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

MS Dhoni and Gautam Gambhir Viral video

मैच के बाद गौतम गंभीर और एमएस धोनी ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे से गले मिले। इस पल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि कई मौकों पर गंभीर को कहते हुए सुना गया है कि एमएस धोनी को 2011 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने के लिए अकेले श्रेय नहीं दे सकते हैं। गंभीर के बयान से कई बार हलचल मची है। हालांकि, गंभीर कई बार स्‍पष्‍ट भी कर चुके हैं कि वो एमएस धोनी की काफी इज्‍जत करते हैं।

गंभीर का कहना है कि 2011 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतने का श्रेय पूरी टीम को जाना चाहिए। कई बार उनके बयान को अलग-अलग तरह से लिया गया और इसलिए माना जाता है कि धोनी और गंभीर के बीच प्रतिद्वंद्विता है। हालांकि, सीएसके और केकेआर के बीच मैच के बाद इन दोनों के गले लगने से फैंस के बीच यह संदेह खत्‍म हो सकता है कि दोनों के बीच कुछ परेशानी है या दोनों के बीच रिश्‍तों में कोई दरार है।

वर्ल्‍ड कप 2011 के हीरो

1522650603

याद दिला दें कि एमएस धोनी और गौतम गंभीर ने भारत को 2011 वर्ल्‍ड कप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 2 अप्रैल 2011 को वानखेड़े स्‍टेडियम पर फाइनल मुकाबले में 97 रन की पारी खेली थी। वहीं, एमएस धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर भारत की जीत पर मुहर लगाई थी। एमएस धोनी द्वारा लगाया सिक्‍स आज भी फैंस के जहन में ताजा है।

Also Read: Top 10 Unbreakable Records in IPL history

ताज़ा हिंदी समाचार

ENG vs SL: श्रीलंका

ENG vs SL: श्रीलंका को बड़ा झटका, इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए वानिंदु हसरंगा

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ENG vs SL मैच

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, SA vs AUS मैच

IPL 2027 से पहले

IPL 2027 से पहले बदलेगा CSK का कप्तान? जहीर खान की एंट्री से बढ़ी हलचल

Asian Games 2026 Mens

Asian Games 2026 Mens Cricket: अफ़ग़ानिस्तान ने जापान को 48 रनों से हराया

उबर ड्राइवर से एशियन

उबर ड्राइवर से एशियन गेम्स ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बने सलमान खान

रेप केस में फंसे

रेप केस में फंसे एसेक्स क्रिकेटर रॉबिन दास, 2 आरोप और बांग्लादेश कनेक्शन

एशियन गेम्स 2026: रोशिबिना

एशियन गेम्स 2026: रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, झांग ने जीता गोल्ड

शॉल-तिलक और माला से

शॉल-तिलक और माला से हुआ विराट कोहली का भव्य स्वागत, Video Viral

IPL 2027 ऑक्शन वेन्यू

IPL 2027 ऑक्शन वेन्यू कन्फर्म, BCCI ने दिसंबर के लिए गोवा चुना

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner