रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने होमग्राउंड पर रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से मात दी। आरसीबी ने मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा। आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया है। आरसीबी की टीम इस समय प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
IPL 2024 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को आईपीएल 2024 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से मात दी। आरसीबी ने इस जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करके 187/9 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 140 रन पर ढेर हो गई।
आरसीबी की जीत के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया। अनुष्का शर्मा के चेहरे पर जीत के बाद राहत दिखी तो कोहली जोश से लबरेज नजर आए। कोहली ने मैदान में किसी की तरफ इशारा किया और मानो संकेत दिया हो- मैंने आपसे कहा था। हम चीजें बदल सकते हैं।
RCB won 5 consecutive matches रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। आरसीबी के अब 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी को अपना आखिरी लीग मैच गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 18 मई को खेलना है। आरसीबी की कोशिश यह मैच हर हाल में जीतने की होगी।
आरसीबी के लिए मौजूदा सीजन में इतिहास दोहराते हुए नजर आ रहा है। अगर आईपीएल में आरसीबी के इतिहास को खंगाले तो पता चलेगा कि 2016 में उसने आखिरी बार लगातार पांच मैच जीते थे। तब आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंची और रनर्स-अप रही। इस बार भी आरसीबी ने लगातार पांच मैच जीत लिए हैं और प्लेऑफ में उसके पहुंचने के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं।
Also Read: GT vs KKR Impact Player, Playing 11, Who will win today’s IPL match
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रेयस अय्यर के तूफ़ानी शतक ने वेस्टइंडीज़ की टीम को ध्वस्त कर दिया।
IND A बनाम AUS A: हार्दिक पांड्या की जगह लेने वाले खिलाड़ी ने कहर बरपाया।
शाई होप ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।
SA vs AUS 1st Test: डरबन टेस्ट से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, पेट की चोट बनी मुसीबत
IND vs WI 1st T20 लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्ट इंडीज लाइव कैसे देखें
सूर्यकुमार यादव मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर: जानिए क्या है वजह
IND vs WI पहला T20I पिच रिपोर्ट: एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच की स्थिति और मौसम का हाल
IND vs WI रांची टिकट: कालाबाजारी का आरोप, वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
इंडिया-A vs ऑस्ट्रेलिया-A पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, IND-A vs AUS-A मैच

