Header Banner

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने पूरे किए 16 साल, जानें उनके ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल है

Kaif pic By - रविवार, अगस्त 18, 2024
Last Updated on अगस्त 18, 2024 05:53 अपराह्न
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने पूरे किए 16 साल, जानें उनके ऐसे रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना मुश्किल है

Virat Kohli completes 16 years in international cricket: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे कर लिए। दिग्गज ने आज ही के दिन 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे प्रारूप में डेब्यू किया था। इस मुकाबले में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, आज कोहली नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।

किंग कोहली और द रन मशीन के नाम से क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध विराट ने तमाम ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है। उन्हें कई बार कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, खास कर जब वह आउट ऑफ फॉर्म रहे। अपनी प्रतिबद्धता, क्रिकेट के जुनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

टी20 क्रिकेट से ले चुके संन्यास

Virat Kohli retired from T20 format

अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों में कमान संभाल चुके हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 विश्न कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। विराट कोहली ने 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, वह अब इस प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने के बाद उन्होंने टी20 प्रारूप से संन्यास का एलान कर दिया। वह अब तक भारत के लिए 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

Virat Kohli made many records

  • सचिन तेंदुलकर (100) के बाद सर्वाधिक शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी है विराट कोहली (80)।
  • वनडे में सचिन तेंदुलकर (49) को पछाड़ विराट ने पूरा किया है शतकों का अर्धशतक।
  • विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम छह साल तक टेस्ट में नंबर वन रही।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी है विराट कोहली।
  • मौजूदा समय में क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली इकलौते बल्लेबाज हैं विराट।
  • विराट कोहली ने बतौर कप्तान सात दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने वैली हैमंड और महेला जयवर्धने की बराबरी की है।
  • 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले चौथे भारतीय और दुनिया के नौवें खिलाड़ी हैं कोहली।

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner