Header Banner

Virat Kohli congratulated Jay Shah on becoming the new ICC President

Ravi pic By - बुधवार, अगस्त 28, 2024
Last Updated on अगस्त 28, 2024 06:00 अपराह्न
Virat Kohli congratulated Jay Shah on becoming the new ICC President

आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी। शाह एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन भरा था और उन्हें निर्विरोध अगला अध्यक्ष चुना गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह के अंततराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष बनने पर धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी है। शाह को निर्विरोध अगला अध्यक्ष चुना गया है। वह एक दिसंबर 2024 से आईसीसी चेयरमैन का पद संभालेंगे।

विराट कोहली ने दी जय शाह को बधाई

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने जय शाह को बधाई देते हुए बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- "जय शाह को आईसीसी चेयरमैन चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। आपके भविष्य में अपार सफलता की कामना करता हूं।" बता दें कि, आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस पद के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त थी। शाह एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्होंने इस पद के लिए नामांकन भरा था और उन्हें निर्विरोध अगला अध्यक्ष चुना गया है।

जय शाह हमारा लक्ष्य क्रिकेट को और भी प्रसिद्ध बनाना है

आईसीसी अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद जय शाह ने क्रिकेट की वैश्विक पहुंच और लोकप्रियता को आगे बढ़ाने का इरादा व्यक्त किया। शाह ने कहा- आईसीसी अध्यक्ष पद पर चुने जाने से मैं अभिभूत हूं। मैं वैश्विक क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आईसीसी टीम और हमारे सदस्य देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़े हैं जहां कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व को संतुलित करना, नई तकनीक को अपनाने को बढ़ावा देना और हमारे प्रमुख कार्यक्रमों को नए वैश्विक बाजारों में पेश करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। हमारा लक्ष्य क्रिकेट को और भी प्रसिद्ध बनाना है।

उन्होंने कहा- हमने काफी सीख ली है, लेकिन हमें और भी विचार करने की जरूरत है जिससे क्रिकेट को दुनियाभर में और पसंद किया जाए। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करना इस बात को दर्शाता है कि क्रिकेट का विकास हो रहा है। मुझे विश्वास है कि यह खेल को अभूतपूर्व तरीके से आगे बढ़ाएगा।

Also Read: Zaheer Khan becomes mentor of Lucknow Super Giants (LSG)

ताज़ा हिंदी समाचार

अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा: विराट

अमित मिश्रा का बड़ा खुलासा: विराट कोहली ने टीम इंडिया में वापसी का वादा कर नहीं दिया जवाब

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला मैच

भारत महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-W vs ZIM-W मैच

IND-W बनाम ZIM-W पहला वनडे: TV,

IND-W बनाम ZIM-W पहला वनडे: TV, मोबाइल और ऑनलाइन पर लाइव कैसे देखें

एस. मेघना रिटायरमेंट: 30 साल की

एस. मेघना रिटायरमेंट: 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल

एशियन पैरा गेम्स 2026: मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा गोल्ड मेडल

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे T20I से ईशान किशन बाहर

एशियन पैरा गेम्स 2026: बैडमिंटन में

एशियन पैरा गेम्स 2026: बैडमिंटन में भारत ने जीते 2 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल

वनडे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े

वनडे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े रन चेज़: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रन का लक्ष्य किया हासिल

एशियन पैरा गेम्स 2026: 3 बार

एशियन पैरा गेम्स 2026: 3 बार गलत राष्ट्रगान बजने पर अधिकारी ने मांगी माफी

श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में

श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में 430 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner