Header Banner

विराट कोहली ने मैदान के बीच से दिया फ्लाइंग किस

Ravi pic By - बुधवार, मई 28, 2025
Last Updated on मई 28, 2025 11:54 पूर्वाह्न
विराट कोहली ने मैदान के बीच से दिया फ्लाइंग किस

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार को लखनऊ पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर क्वालीफायर 1 में अपनी जगह पक्की कर ली, लीग स्टेज में आरसीबी का सफर दूसरे नंबर पर खत्म हुआ। आरसीबी की 14 मैचों में यह 9वीं जीत थी। इस मैच में टीम को चीयर करने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं। मैच के बाद कोहली ने उन्हें 'फ्लाइंग किस' दी, जिसके जवाब में अनुष्का ने भी ऐसा ही किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत के मशहूर कपल हैं, सीजन के शुरुआती मैचों में अनुष्का स्टेडियम नहीं आ रही थीं, लेकिन जब से आईपीएल दोबारा शुरू हुआ है, अनुष्का कोहली के साथ ही हैं। इस बीच टेस्ट से संन्यास लेने के बाद कोहली अनुष्का के साथ वृंदावन गए थे। लखनऊ में खेले गए आरसीबी के दोनों मैचों में अनुष्का स्टेडियम पहुंची थीं

अनुष्का ने भी किया फ्लाइंग किस

विराट कोहली इस बात से काफी खुश थे कि उनकी टीम लीग स्टेज का समापन नंबर 2 पर कर रही है, जबकि वह पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी। दरअसल, शीर्ष 2 टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। इस जीत के बाद कोहली सीढ़ियों से उतरते हुए मस्ती करते नजर आए, जिसे देख अनुष्का शर्मा भी हंसने लगीं।

मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ग्राउंड पर थे, तभी उन्होंने स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा को 'फ्लाइंग किस' दिया। अनुष्का ने भी उन्हें 'फ्लाइंग किस' दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने लगाया रिकॉर्ड अर्धशतक

विराट कोहली ने 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 54 रन बनाए, उन्होंने पहले विकेट के लिए फिल साल्ट के साथ मिलकर 61 रनों की साझेदारी की. कोहली ने आरसीबी के लिए 9000 रन भी पूरे किए, वह किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. इसके आलावा आरसीबी ने भी इस मैच में रिकॉर्ड जीत दर्ज की, ये उनका इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था.

क्वालीफ़ायर 1 में आरसीबी का सामना पंजाब से

अब क्वालीफ़ायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से होगा, जो अंक तालिका में नंबर 1 पोजीशन पर रही. ये मैच 29 मई को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफ़ायर 2 में एक और मौका मिलेगा. क्वालीफ़ायर 2 में उसका सामने एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से होगा.

Also Read: IPL 2025 Closing Ceremony: The victory of Operation Sindoor will be celebrated

ताज़ा हिंदी समाचार

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज

Bangladesh ODI Squad: ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश टीम घोषित, मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम शामिल

मैट रेनशॉ ने अपना

मैट रेनशॉ ने अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया: टेस्ट में 9 साल का इंतज़ार खत्म किया।

एक कैलेंडर वर्ष में

एक कैलेंडर वर्ष में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के: ईशान किशन ने रचा इतिहास

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner