Header Banner

Virat Kohli Marksheet: Virat Kohli shared his 10th mark sheet in Hindi

Arjit pic By - गुरुवार, मार्च 30, 2023
Last Updated on मार्च 30, 2023 06:36 अपराह्न
Virat Kohli Marksheet: Virat Kohli shared his 10th mark sheet in Hindi

Virat Kohli shared his 10th mark sheet: कोहली ने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड से की है। उन्होंने यह परीक्षा 2004 में पास की थी। कोहली की मार्कशीट में कुल पांच विषय हैं। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और परिचयात्मक आईटी शामिल हैं। उन्होंने अंग्रेजी में 83, हिंदी में 75, गणित में 51, विज्ञान में 55, सामाजिक विज्ञान में 81 और इंट्रोडक्टरी आईटी में 74 अंक हासिल किए। हालांकि उन्होंने खुद पर तंज कसते हुए छठे नंबर पर खेल लिखकर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इस समय आईपीएल की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वह इस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहली बार चैंपियन बनाने के लिए जोर लगाएंगे। आईपीएल के 16वें संस्करण में आरसीबी का पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। फैंस को उम्मीद है कि इस बार उनके बल्ले से रनों की बारिश होगी. हालांकि कोहली इन दिनों फैन्स के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर कर रहे हैं. इसी कड़ी में कोहली ने 10वीं क्लास की मार्कशीट शेयर की है।

Sharing his marksheet, Virat wrote – यह मजेदार है कि कैसे आपकी मार्कशीट में सबसे कम जोड़ने वाली चीजें आपके चरित्र में सबसे ज्यादा जोड़ देती हैं। यानी उनका कहना था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह खेल में अपना करियर बनाएंगे, लेकिन अब वह दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में से एक हैं. कोहली खेल की दुनिया के बड़े एथलीट हैं।

कोहली ने भारत के लिए अब तक 108 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी20 मैच खेले हैं । उनके नाम टेस्ट में 8416, वनडे में 12898 और टी20 में 4008 रन हैं। टेस्ट में 28 शतक और 28 अर्द्धशतक, वनडे में 46 शतक और 65 अर्द्धशतक और टी20 में एक शतक और 37 अर्द्धशतक हैं। आईपीएल में कोहली ने 115 मैच खेले हैं और 129.15 की स्ट्राइक रेट से 6624 रन बनाए हैं। इनमें पांच शतक और 44 अर्धशतक हैं।

ताज़ा हिंदी समाचार

न्यूजीलैंड दौरे पर गौतम गंभीर की

न्यूजीलैंड दौरे पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

AFG बनाम ZIM: मोहम्मद आमिर के

AFG बनाम ZIM: मोहम्मद आमिर के बेटे ने 13 रन देकर 5 विकेट लिए।

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से

भारत vs न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज से पहले 2 स्टार खिलाड़ी हुए बाहर, कीवी टीम को बड़ा झटका

श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को

श्रेयस अय्यर ने नमन धीर को सौंपी सीरीज की ट्रॉफी, VIDEO ने जीता फैंस का दिल

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने मलेशिया को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स:

IND vs NZ 5th T20I हाइलाइट्स: NZ 7 विकेट से जीता; भारत ने सीरीज 3-2 से जीती

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने

हांगकांग सिक्सस 2026 फाइनल: अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट

कमिंस के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट जीत: बावुमा ने रोहित शर्मा का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ा

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड 5वां T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव

NZ बनाम IND 5वां T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?

entertainindia
entertainindia