टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पूरे वर्ल्ड में काफी पॉपुलर हैं। कोहली की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए हर जगह फैन्स का जमावड़ा लग जाता है। ऐसे ही नजारा वेस्टइंडीज में भी देखने को मिल रहा है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैन्स कोहली के साथ फोटो खिंचवाने और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए कतार में खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में विराट कोहली एक के बाद एक फैन के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ फैन्स को विराट ऑटोग्राफ देते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में विराट से मिलने की खुशी फैन्स के चेहरे पर साफतौर पर झलक रही है। एक फैन कोहली से अपने कैप पर ऑटोग्राफ लेने के बाद उससे खुशी से अपने सिर पर पहनता हुआ भी दिख रहा है।
Also Read: Indian Cricket Squad for Asian Games 2023, BCCI announced 5 major decisions
विराट कोहली को वेस्टइंडीज की सरजमीं शुरुआत से ही बेहद रास आती है। कोहली ने कैरेबियाई देश में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं। इस दौरान 13 पारियों में विराट के बल्ले से 35.61 की औसत से 463 रन निकले हैं। कोहली ने एक शतक और दो अर्धशतक भी जमाए हैं। वेस्टइंडीज में विराट का सबसे धांसू रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में रहा है। कैरेबियाई धरती पर खेले 18 मैचों में विराट ने 58.92 की औसत से 825 रन ठोके हैं। इस दौरान किंग कोहली ने 4 शतक और 3 अर्धशतक भी जमाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में विराट ने 3 मैचों में 141 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 112 रन जड़े हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हो दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार को भुलाना चाहेगा। टेस्ट सीरीज के बाद रोहित की पलटन को तीन मैचों की वनडे सीरीज में कैरेबियाई टीम से भिड़ना है, जिसका आगाज 27 जुलाई से होगा। वहीं, पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत 3 अगस्त से होगी।
Also Read: Indian Women and Men Cricket Team Will Participate in Asian Games
ताज़ा हिंदी समाचार
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय
सारा तेंदुलकर के ऑफिस में दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें: सचिन और परिवार भी जश्न में शामिल हुए
हसन महमूद ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ के तौर पर सबसे ज़्यादा बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया, सुहैल अहमद भट्ट ने दिलाई SAFF चैंपियनशिप में जीत
नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, सिराज की टीम में वापसी
WI vs BAN: टखने में गंभीर चोट के बाद शादमान इस्लाम को स्ट्रेचर पर ले जाया गया
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अद्भुत कहानी: रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया है।
IND vs NZ: डेवोन कॉनवे वनडे सीरीज से बाहर, उनकी जगह निक केली को शामिल किया गया
भारत ने जापान को 4-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
CSK में 8 साल बिताने के बाद, माइक हसी ऑस्ट्रेलिया के सलाहकार कोच बने

