Header Banner

Vishnu Vinod in Kerala Cricket League 2024

Ravi pic By - शनिवार, सितंबर 14, 2024
Last Updated on सितंबर 14, 2024 04:22 अपराह्न
Vishnu Vinod in Kerala Cricket League 2024

Kerala Cricket League 2024: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहने वाले विष्णु विनोद ने केरल क्रिकेट लीग 2024 में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 17 छक्के और 5 चौके जड़ दिए.

Vishnu Vinod in Kerala Cricket League 2024

इन दिनों खेली जा रही केरल क्रिकेट लीग में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली. आईपीएल 2024 में Mumbai Indians का हिस्सा रहे Vishnu Vinod ने केरल क्रिकेट लीग 2024 में धमाल मचा दिया. वह टूर्नामेंट में त्रिशूर टाइटंस के लिए खेल रहे हैं. विनोद की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद चारों तरफ उनकी चर्चा होने लगी.

त्रिशूर टाइटंस और एलेप्पी रिप्पल के बीच खेले गए मुकाबले में विनोद ने 45 गेंदों में 17 छक्के और 5 चौकों की मदद से 139 रन स्कोर किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 308.88 का रहा है. इस पारी में उन्होंने महज 32 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था. इस शानदार पारी के लिए विष्णु को 'प्लेयर ऑफ द' मैच के खिताब से नवाजा गया.

Alleppey Ripple Team

मुकाबले में एलेप्पी रिप्पल पहले बैटिंग करने के लिए मैदान पर उतरी. टीम ने 20 ओवर में 181/6 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 90 रन स्कोर किए.

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी त्रिशूर टाइटंस ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. विष्णु विनोद की 139 रनों की पारी बदौलत त्रिशूर टाइटंस ने मुकाबले एकतरफा जीत हासिल, जबकि उनके सामने बड़ा टारगेट मौजूद था.

Vishnu Vinod IPL Career

विष्णु विनोद आईपीएल 2024 में Mumbai Indians का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी की वजह से वह मुंबई के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे. 2023 के आईपीएल विष्णु ने मुंबई के लिए 3 मैच खेले थे. हालांकि उन्होंने आईपीएल डेब्यू 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से किया था. अब तक विष्णु ने कुल 6 आईपीएल मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 56 रन स्कोर कर लिए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 30 रनों का रहा.

Also Read: Happy Birthday: Suryakumar Yadav Top 5 T20I innings

ताज़ा हिंदी समाचार

रोहित शर्मा ने 12,000

रोहित शर्मा ने 12,000 ODI रन बनाए, 7 बल्लेबाजों की एलीट सूची में शामिल हुए

वेस्टइंडीज की ओर से

वेस्टइंडीज की ओर से पहली बार वनडे मैच में लगी शतकों की हैट्रिक, टीम इंडिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

दक्षिण अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, SA vs AUS मैच

साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ़्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कैसे देखें

Mohammad Rizwan Summoned: NCCIA

Mohammad Rizwan Summoned: NCCIA ने फिर भेजा समन, 2 अक्टूबर को लाहौर में पेश होंगे रिज़वान

4 साल का लगा

4 साल का लगा था बैन, अब जॉन कैम्पबेल ने ठोका भारत के खिलाफ शतक

Watch: दूसरे वनडे में

Watch: दूसरे वनडे में नमन धीर ने डाइव लगाकर अविश्वसनीय कैच पकड़ा

MI एमिरेट्स ने ILT20

MI एमिरेट्स ने ILT20 के लिए मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त किया।

एशियाई खेल 2026: भारतीय

एशियाई खेल 2026: भारतीय तीरंदाज़ असली जादूगर साबित हुए।

IND vs WI दूसरा

IND vs WI दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वेस्टइंडीज़ बनाम भारत का मैच टीवी और ऑनलाइन लाइव कैसे देखें

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner