हसन रजा ने बीसीसीआई आईसीसी पर लगाया बेतुके इलजाम तो भड़के वसीम अकरम

Vipin pic By - शनिवार, नवंबर 04, 2023
Last Updated on नवंबर 04, 2023 12:29 अपराह्न
हसन रजा ने बीसीसीआई आईसीसी पर लगाया बेतुके इलजाम तो भड़के वसीम अकरम

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद हसन रजा को मिर्ची लगी थी। वह भारतीय खिलाड़ियों की गेंद को स्विंग कराने की कला को देखकर हैरान थे। उनके इस बयान पर अकरम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हसन रजा ने हाल ही में बीसीसीआई और आईसीसी पर बेतुका इल्जाम लगाया था कि भारतीय गेंदबाजी के दौरान गेंद को बदल दिया जाता है। उनके इस बयान पर अब पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अकरम का कहना है कि बेइज्जती अपनी तो करानी ही करानी है हमारी भी ना करो पूरी दुनिया में। बता दें, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद हसन रजा को मिर्ची लगी थी। वह भारतीय खिलाड़ियों की गेंद को स्विंग कराने की कला को देखकर हैरान थे।

क्या है पूरा मामला

vasim

हसन रजा ने एक टीवी चैनल पर कहा था 'जब बैटिंग हो रही होती है तो इंडिया के प्लेयर अच्छा खेलते हैं लेकिन जब भी भारत अपनी गेंदबाजी शुरू करता है तो शमी और सिराज जैसे गेंदबाज वैसे ही दिखते हैं जैसे हम दक्षिण अफ्रीका में एलन डोनाल्ड और मखाया एनटिनी के साथ खेला करते थे। साउथ अफ्रीका में हमें जो गेंद खेलने को मिलती थी, उसमें एक तरफ चमक होती थी और एक तरफ नहीं होती थी। गेंद रिवर्स होती थी, सीम स्विंग होती थी। लेकिन यहां मुझे लग रहा है कि गेंद बदल दी जाती है। आईसीसी या बीसीसीआई जो भी गेंद दे रहा है, मुझे लगता है कि इन गेंदों का निरीक्षण किया जाना चाहिए।

इसके जवाब में अब वसीम अकरम ने पर कहा 'मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में पढ़ रहा हूं। मैं वही चीजें चाहता हूं जो इन लोगों के पास हैं...मजाक जैसा लगता है...क्योंकि उनका दिमाग जगह पर नहीं है...बेइज्जती अपनी तो करानी ही करानी है हमारी भी ना करो पूरी दुनिया में। अपने समय के बेहतरीन गेंदबाज वसीम अकरम ने इस दौरान गेंद को स्विंग कराने की कला के बारे में भी विस्तार में बताया है।

Also Read: England vs Australia Dream11 Match Prediction

ताज़ा हिंदी समाचार

शेफाली वर्मा ने रचा

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20I में भारत के लिए सबसे ज़्यादा छक्के

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा

ज़िम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, ZIM vs AUS मैच

भारतीय निशानेबाजों का कमाल,

भारतीय निशानेबाजों का कमाल, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में देश की कराई ‘चांदी’

IND-W बनाम BAN-W लाइव

IND-W बनाम BAN-W लाइव स्ट्रीमिंग: महिला एशियाई खेल 2026 सेमी फ़ाइनल 2 लाइव कैसे देखें

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner