Image Source: X
Wasim Akram Interview: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में शुमार वसीम अकरम को आज भी 'सुल्तान ऑफ स्विंग' कहा जाता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अकरम ने अपने करियर, अंधविश्वास, सबसे पसंदीदा खिलाड़ी और भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता पर कई मजेदार खुलासे किए।
जब अकरम से पूछा गया कि उनके करियर का सबसे बड़ा रोल मॉडल कौन था, तो उन्होंने जवाब दिया, "मैंने सिर्फ एक ही बंदे को देखकर बड़ा हुआ हूं और वह हैं ग्रेट इमरान खान।" वहीं, करियर की शुरुआत में किस दिग्गज का विकेट लेकर सबसे ज्यादा खुशी हुई? इस पर उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम लिया।
अकरम ने बताया कि गेंदबाजी में उनका कोई अंधविश्वास नहीं था, लेकिन बल्लेबाजी में था। उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं हमेशा सीधा (दायां) पैड पहले पहनता था। हालांकि, उससे कभी मदद नहीं मिली।"
बातचीत के दौरान एंकर ने उन्हें उनका पुराना वायरल मीम भी याद दिलाया, जिसमें पाकिस्तान की हार के बाद उन्होंने गुस्से में कहा था, "पूरी ट्रे केले की आई थी... इतने केले तो बंदर भी नहीं खाते हैं!" इस पर अकरम ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें इसके बारे में ज्यादा पता नहीं था।
Also Read: WPL Auction 2027 Live Updates: Sold and unsold players list, price
मौजूदा दौर के क्रिकेट पर बात करते हुए अकरम ने कहा कि अगर उन्हें आज के दौर में किसी खिलाड़ी के साथ या खिलाफ खेलना होता, तो वह विराट कोहली को चुनते।
वहीं, सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के सवाल पर उन्होंने बेबाकी से कहा, "अब तो राइवलरी रही ही नहीं। इंडिया जीत जाता है हर दफा।"
कठिन बल्लेबाजों पर अकरम का मानना था कि अगर गेंदबाज किसी को मुश्किल मान ले, तो उसका काम वहीं खत्म हो जाता है। उन्होंने विवियन रिचर्ड्स, लारा, सचिन और पोंटिंग को महान बताया। अंत में अपनी पसंदीदा पंजाबी गायक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "आजकल मेरा फेवरेट अपना दिलजीत (दोसांझ) है। वह दुनिया का सबसे बड़ा स्टार है और उसके गाने कमाल के हैं।"
यह भी पढ़ें: ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया
ताज़ा हिंदी समाचार
FC गोवा बनाम दिल्ली FC लाइव स्ट्रीमिंग: ISL 2026-27 को TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
अभिषेक शर्मा नंबर 1 बल्लेबाज बने; तूफानी शतक का मिला इनाम
भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 हाउसफुल: ईडन पार्क में जुटेंगे 40 हजार दर्शक
ICC ने विल जैक्स के साथ तीखी बहस करने पर हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाया
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
नीरज यादव सुसाइड: 3 बार के एशियन गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक
21 साल के प्रियांशु मोलिया ने ठोके नाबाद 321 रन, रणजी में रचा इतिहास
IND-W बनाम ZIM-W तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट: BCA स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
ICC महिला रैंकिंग: स्मृति मंधाना ने ICC महिला वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान गंवाया
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 113 रन की पारी देख पिता हुए गदगद

