Header Banner

Watch Ball Boy Video in PSL 2024: बॉल बॉय ने पकड़ा अद्भुत कैच, कॉलिन मुनरो ने उसे गले लगाया

Kaif pic By - मंगलवार, मार्च 05, 2024
Last Updated on मार्च 05, 2024 12:12 अपराह्न
Watch Ball Boy Video in PSL 2024: बॉल बॉय ने पकड़ा अद्भुत कैच, कॉलिन मुनरो ने उसे गले लगाया

Watch Ball Boy Video in PSL 2024: Ball boy took an amazing catch, Colin Munro hugged him

Ball Boy Video in PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के 20वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जल्मी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 29 रन से जीत हासिल की। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पीएसएल में अभी तक 7 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है और वह अंक तालिका में 7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जल्मी मैच के दौरान कीवी स्टार कॉलिन मुनरो फैंस का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

Watch Ball Boy Video in PSL 2024

Ball boy took an amazing catch, Colin Munro hugged him

SL के इस मैच की दूसरी पारी के दौरान कॉलिन मुनरो (Colin Munro) ने एक बॉल ब्वॉय को जादू की झप्पी दी, क्योंकि उसने बाउंड्री लाइन पर एक गजब का कैच लपका। यह कैच कॉलिन मुनरो को पकड़ना था, लेकिन गेंद उनके सिर के ऊपर से चले गई और वह इसको पकड़ नहीं पाए, लेकिन बॉल ब्वॉय ने इसे पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉल ब्वॉय ने जैसे ही इस कैच को लपका तो वैसे ही मुनरो ने जोर से उन्हें गले लगाया और काफी खुशी जताई।

यह पूरा मामला दूसरी पारी के 19वें ओवर का रहा, जहां रमन रईस की गेंद पर आरिफ याकूब ने सिक्स जड़ा, लेकिन डीप बैकवर्ड एरिया में तैनात कॉलिन बॉल लपकने के लिए भागे, लेकिन वह गेंद तक नहीं पहुंच सके। बॉल ब्वॉय ने कैच को डाइव लगाते हुए लपका। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अगर बात करें मैच की तो पेशावर जल्मी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए, जिसमें शादाब खान ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। इसके जवाब में पेशावर जल्मी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। आमेर जमाल ने 87 रन की पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम को वह जीत नहीं दिला सके। इस्लामाबाद यूनाइटिड ने यह मैच 29 रन से अपने नाम किया।

Also Read: IPL 2024 में SRH का कप्तान कौन हैं?

ताज़ा हिंदी समाचार

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I में 200 विकेट लेने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

IND vs NZ चौथा टी20: भारत-न्यूजीलैंड

IND vs NZ चौथा टी20: भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वर्ल्ड कप जीत के बाद एमएस

वर्ल्ड कप जीत के बाद एमएस धोनी ने स्मृति मंधाना को किया था मैसेज, हुआ खुलासा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से हराया

IFL 2026-27: रियल कश्मीर बनाम नागालैंड

IFL 2026-27: रियल कश्मीर बनाम नागालैंड यूनाइटेड, एक ऐतिहासिक सीज़न ओपनर के साथ लीग की शुरुआत

भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सस 2026:

भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सस 2026: प्लेइंग 11, लाइव प्रसारण और मैच प्रेडिक्शन

Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule:

Womens Emerging Nations Trophy 2026 Schedule: यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट, देखें पूरा शेड्यूल

Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन

Lockie Ferguson Ruled Out: लोकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर

वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान

वकार यूनिस रैपिड फायर राउंड: पाकिस्तान के बजाय 8 भारतीय खिलाड़ियों को चुना

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ

IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा और 2 अन्य कोचों को बर्खास्त किया

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner