IND vs AUS: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो गया है जिसका आज पहला दिन है और पहले ही दिन विवाद खड़ा हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारत के साथ बेईमानी करने के आरोप लग रहे हैं। मामला केएल राहुल के कैच आउट होने का है जिसमें थर्ड अंपायर ने विवादित फैसला दिया है।
भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। शुरू से ही मेजबान टीम के गेंदबाजों ने भारत पर दबाव बनाए रखा। लेकिन राहुल दूसरे छोर पर खड़े थे। वह अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन एक विवादित फैसले ने उनकी पारी का अंत कर दिया।
भारतीय पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल भी खाता नहीं खोल पाए। भारत को तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने विराट कोहली को 5 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। लंच के ऐलान से पहले स्टार्क की गेंद पर केएल राहुल विवादास्पद तरीके से 26 के स्कोर पर आउट हुए। उनके विकेट को लेकर इस वक्त बहस छिड़ी हुई है।
दरअसल 23वें ओवर की दूसरी गेंद स्टार्क ने लेंथ बॉल डाली थी और राहुल ने उस गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की। पहली बार में ऑनफील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रिव्यू लिया। रिप्ले में दिखा की बल्ले के पास गेंद के आते ही हॉकआई पर हरकत हुई, बड़ी स्क्रीन पर यह देख ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी उत्साहित हुए और टीवी अंपायर ने भी ऑन फील्ड अंपायर से फैसला पलटने के लिए कहा।
थर्ड अंपायर के इस फैसले से राहुल काफ़ी नाख़ुश नज़र आए क्योंकि जिस समय स्पाइक नज़र आया था उसी दौरान बल्ला पैड से भी टकराया था। टीवी अंपायर के पास इस रिव्यू के लिए दो ही एंगल उपलब्ध थे और पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण अंपायर ने ये फैसला ऑस्ट्रेलियाई टीम के पक्ष में सुनाया और इस तरह से भारत ने अपना चौथा विकेट गंवाया।
मुक़ाबले की बात करें तो इस वक्त पहले सेशन का खेल हो चुका है और भारत ने चार विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस वक्त ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत मौजूद हैं।
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match