Image Source: X
Watch Dasun Shanaka 121 Runs Highlights: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 में 3 सितंबर, गुरुवार को एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसे क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की ओर से खेलते हुए श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया, जिसने विरोधी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। वार्नर पार्क के मैदान पर सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ शनाका ने महज 39 गेंदों में शतक जड़कर CPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया।
Image Source: X
दासुन शनाका की यह पारी केवल आतिशी ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक रही। उन्होंने CPL में सबसे तेज शतक लगाने के आंद्रे रसेल, टिम साईफर्ट और शिमरोन हेटमायर के संयुक्त रिकॉर्ड (40 गेंद) को पीछे छोड़ दिया। शनाका 10वें ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जिसके बाद उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए।
9.3 over - Came to bat.
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 4, 2026
20 over - 121*(43) including 8 fours & 12 sixes.
DASUN SHANAKA, YOU FREAKING BEAUTY - WHAT A KNOCK IN CPL 🥶🔥 pic.twitter.com/COlt2rzeIe
शनाका ने क्रीज पर सेट होने के बाद डेथ ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया। 15वें ओवर तक पैट्रियट्स का स्कोर 142/4 था और शनाका 18 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद आखिरी 5 ओवरों में शनाका ने मैच का पासा ही पलट दिया:
आखिरी 5 ओवरों में पैट्रियट्स ने 93 रन बटोरे और टीम का स्कोर 235/4 तक पहुंचा दिया।
Also Read: Womens Champions Trophy 2027: India to Host, Pakistan Fails to Qualify
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

