Image Source: X
Abhishek Sharma Smashes 233 Off 91 Balls With 25 Sixes: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। जिम्बाब्वे दौरे पर बल्ले से मिली नाकामी के बाद लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे 25 वर्षीय इस युवा ऑलराउंडर ने ऐसा तूफानी जवाब दिया है, जिसने विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं। पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे टूर्नामेंट में अमृतसर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने महज 91 गेंदों में 233 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर अपनी शानदार फॉर्म में वापसी का बड़ा ऐलान कर दिया है।
अपनी इस तूफानी पारी के दौरान अभिषेक ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी।
ABHISHEK SHARMA MAKES A STATEMENT 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 2, 2026
- He smashed 233 runs from just 91 balls with 15 fours & 25 sixes against Tarn Taran Men Sr in the One Day District match pic.twitter.com/QV4k83Oo5e
Also Read: Jasprit Bumrah Ruled Out Of SL Tests: Who Will Replace Him?
Image Source: X
2 अगस्त को खेले गए पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर वनडे लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट (2026-27) के मुकाबले में तरनतारन के खिलाफ अभिषेक ने महज 91 गेंदों पर 233 रन ठोक डाले। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी आतिशी पारी में 15 चौके और 25 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 256.04 का रहा। अभिषेक 25वें ओवर की चौथी गेंद पर आशीष लॉरेंस का शिकार बने, लेकिन तब तक वह टीम की जीत तय कर चुके थे।
पारी की शुरुआत करने उतरे अभिषेक शर्मा को दूसरे छोर से अभय चौधरी का भी बेहतरीन साथ मिला। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 305 रनों की विशाल साझेदारी की। अभय चौधरी ने भी शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश करते हुए 85 गेंदों में 93 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
अभिषेक और अभय की आक्रामक शुरुआत के दम पर अमृतसर सीनियर टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 533 रनों का विशाल स्कोर बनाया। टीम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के विकेटकीपर-बल्लेबाज सलील अरोड़ा भी शामिल थे, जिन्होंने चौथे नंबर पर आकर 18 गेंदों में 29 रनों का त्वरित योगदान दिया।
Also Read: Bhuvneshwar Kumar Big Statement on Team India Return and Retirement
ताज़ा हिंदी समाचार
SA vs AUS ODI Series: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स शामिल
India vs Japan T20I: श्रेयस अय्यर ने टोक्यो और पिच की स्थितियों पर अपनी पहली राय साझा की।
IND-W बनाम SL-W फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग: एशियन गेम्स 2026 महिला फाइनल कैसे देखें
बांग्लादेश क्रिकेट: मैच फीस में बढ़ोतरी और 6 टीमों वाले नए स्ट्रक्चर का ऐलान।
भारत-जापान T20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें मैच?
CPL 2026 फाइनल: मोईन अली की टीम बनी चैंपियन, माज सदाकत का शतक
Asian Games 2026: चैंपियन भारत ने कबड्डी में जापान को 49-24 से हराया
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला फ़ाइनल: एशियाई खेलों का फ़ाइनल कब है?
वॉटर पार्क से पोडियम तक का सफर 13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत की महिला टीम ने टेबल टेनिस में पाकिस्तान को 3-0 से हराया

