Image Source: X
विशाखापत्तनम, 28 जनवरी 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही रोमांचक टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन शिवम दुबे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया। जब टीम इंडिया मुश्किल में थी, तब दुबे ने मैदान पर उतरकर कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
Image Source: X
मैच का सबसे रोमांचक पल तब आया जब 12वां ओवर लेकर अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी आए। शिवम दुबे ने इस ओवर में 'प्रचंड रूप' धारण कर लिया और सोढ़ी की गेंदों को मैदान के चारों तरफ बाउंड्री के पार भेजा।
इस तरह दुबे ने सोढ़ी के एक ही ओवर में 28 रन (और 1 वाइड) मिलाकर कुल 29 रन बटोरकर मैच में जान फूंक दी।
Off the mark in style 👌
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
Shivam Dube in the house 💪#TeamIndia 77/4 at the halfway mark
Updates ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6 #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XwcnPUojDB
6⃣5⃣ off just 23 deliveries 👌👌
— BCCI (@BCCI) January 28, 2026
End of a blistering knock from Shivam Dube 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/GVkrQKKyd6 #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/L1FKjze4VI
HAMMERED and how! 🚀
— BCCI (@BCCI) January 23, 2026
🎥 Shivam Dube and Surya Kumar Yadav with a couple of massive maximums 😮
Updates ▶️ https://t.co/8G8p1tq1RC#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @IamShivamDube | @surya_14kumar pic.twitter.com/XGxSxTbiZm
शिवम दुबे ने विशाखापत्तनम के मैदान पर आग उगलते हुए महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
| क्र.सं. | खिलाड़ी | गेंदें | बनाम | साल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | युवराज सिंह | 12 | इंग्लैंड | 2007 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | 14 | न्यूजीलैंड | 2026 |
| 3 | शिवम दुबे | 15 | न्यूजीलैंड | 2026 |
| 4 | हार्दिक पांड्या | 16 | दक्षिण अफ्रीका | 2025 |
शिवम दुबे 23 गेंदों में 65 रन (7 छक्के और 3 चौके) बनाकर खेल रहे थे और जीत की उम्मीद जगा दी थी। लेकिन उनकी पारी का अंत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। हर्षित राणा के एक सीधे शॉट पर गेंद गेंदबाज मैट हेनरी के हाथ से लगकर स्टंप्स पर जा लगी और दुबे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट हो गए।
Also Read: Abhishek Sharma Net Worth 2026, Salary, IPL Income, and Luxury Lifestyle