Image Source: X
Vaibhav Sooryavanshi vs Tilak Varma Fight in Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। मैच के दौरान मैदान पर जबरदस्त हाई-ड्रामा देखने को मिला, जब ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा के बीच तीखी बहस हो गई।
Image Source: X
ईस्ट जोन की तरफ से पारी का आगाज करने उतरे उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी बेहद शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वैभव ने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 118.91 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 44 रन कूट डाले। उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी को देखकर फैंस को उम्मीद जताने लगे थे कि वह आज एक बेहतरीन शतक जड़ेंगे।
वैभव के आक्रामक रूख को देखते हुए साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने उनका ध्यान भटकाने के लिए दिमाग लगाया। यह वाकया ईस्ट जोन की बल्लेबाजी के 11वें ओवर में देखने को मिला। तिलक वर्मा ने वैभव पर छींटाकशी करते हुए कहा, "क्या यार, ये वाइस-कैप्टन।"
शुरुआत में माहौल हल्का दिख रहा था, लेकिन देखते ही देखते यह बातचीत तीखी बहस में तब्दील हो गई। गुस्साए तिलक वर्मा वैभव की तरफ बढ़े और उन्हें हल्के हाथों से धक्का दे दिया। वैभव भी पीछे हटने के बजाय सीना तानकर खड़े हो गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।
Also Read: Youngest & Fastest to 3,000 T20I Runs: Shafali Verma Sets New World Record
🔴POOR BEHAVIOUR BY TILAK VERMA AGAINST VAIBHAV SURYAVANSHI🤦
— Sam (@cricsam02) September 6, 2026
Tilak Varma has not done well as a captain in the first two hours of game in Duleep Trophy final.
- Vaibhav & Abhimanyu Easwaran exposed his captaincy.
- frustrated & lost Tilak Varma trying to break partnership by… pic.twitter.com/u8vDgfrFHA
मैदान पर माहौल गरमाता देख और मौके की नजाकत को समझते हुए मैदानी अंपायरों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। अंपायरों ने दोनों खिलाड़ियों के बीच आकर बचाव किया और मामले को शांत कराया, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हो सका।
यह भी पढ़ें: उम्र बस एक नंबर है: ईशान किशन ने शमी की ज़बरदस्त तारीफ़ की।
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत, वनडे में 430 रन बनाकर इंग्लैंड को हराया
Megan Schutt Suspended: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन श्ट दो मैचों के लिए निलंबित
NZ के खिलाफ ईशान किशन नंबर 3 की जगह नंबर 5 पर क्यों आए?
पंजाब को पहली बार मिली एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी
कैच पकड़कर जश्न मनाने लगे नीतीश रेड्डी, फिर याद आई फ्री हिट, VIDEO
इंटर काशी बनाम ईस्ट बंगाल FC मैच प्रीव्यू, भविष्यवाणी और लाइनअप | ISL 2026-27
अनाहत सिंह ने 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन नूर एल शेरबिनी को हराकर मचाया तहलका
भुवनेश्वर कुमार ने T20I पावरप्ले में सबसे ज़्यादा डॉट बॉल फेंककर इतिहास रचा
ग्लेन फिलिप्स ने तूफानी 82 रन बनाए; पहले T20I में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 226 रनों का लक्ष्य रखा
नक्सलियों से लड़ने वाला कमांडो, जिसने IED धमाके में गंवाया पैर, अब जीता गोल्ड मेडल

