Header Banner

देखे वीडियो: बांग्लादेशी फैन को कुछ लोगों ने पीटा, रिपोर्ट

Kaif pic By - शुक्रवार, सितंबर 27, 2024
Last Updated on सितंबर 27, 2024 03:07 अपराह्न
देखे वीडियो: बांग्लादेशी फैन को कुछ लोगों ने पीटा, रिपोर्ट

Bangladeshi fan beaten by some people, report: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश के एक क्रिकेट फैन को कथित तौर पर दर्शक दीर्घा में परेशान किया गया। दर्द की शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के कारण के बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

यह फैन खुद को ‘सुपर फैन टाइगर रॉबी’ बता रहा था। वह इस घटना के समय बाघ की पोशाक पहने हुए था और स्टैंड सी में बैठा था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा कि रॉबी घटनाओं का सटीक क्रम नहीं बता सका, लेकिन वह दर्द से परेशानी में था। मीडिया से बातचीत के दौरान उसने संकेत दिया कि झगड़े के दौरान उसे पेट में मुक्का मारा गया था।

Watch video

अधिकारी ने कहा, 'वह जब स्टैंड से बाहर आया तब दर्द से कराह रहा था। वह अचेत होने लगा था। उसे बैठने के लिए कुर्सी दी गयी लेकिन वह गिर गया।' स्टेडियम में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रशंसक को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और उसके लिए एम्बुलेंस बुलाई गई। उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता कि उसे किसी ने मारा था या नहीं। प्रशंसकों पर नजर रखने के लिए उस स्टैंड में एक कांस्टेबल है। हम समझ नहीं पाए कि वह क्या कह रहा था। शायद वह दर्द में था। एम्बुलेंस को आने में कुछ समय लग रहा था इसलिए स्टेडियम की मेडिकल टीम उसे नजदीकी सुविधा केंद्र में ले गई।'

Also Read: What is RTM Rule in IPL?

ताज़ा हिंदी समाचार

नाथन एलिस और जोएल

नाथन एलिस और जोएल डेविस SA vs AUS फ़ाइनल ODI से बाहर

एशियन गेम्स 2026: नीरू

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, तोड़ा रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने आखिरकार

रोहित शर्मा ने आखिरकार विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी।

Neeru Dhanda ने जीता

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड

एशियन गेम्स 2026: बारिश

एशियन गेम्स 2026: बारिश में धुला क्रिकेट फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड?

यश वीर ने सिल्वर

यश वीर ने सिल्वर मेडल जीता, रोहित ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान

एशियन गेम्स 2026: भारत-पाकिस्तान फाइनल? बांग्लादेश बिगाड़ सकता है खेल

वनडे क्रिकेट में नया

वनडे क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! 27 सितंबर को कई शतक लगे।

विराट कोहली ने रविवार

विराट कोहली ने रविवार को कितने शतक बनाए हैं? पूरे दिन के आंकड़े

एशियाई खेल 2026: जैवलिन

एशियाई खेल 2026: जैवलिन थ्रो में यशवीर ने सिल्वर और रोहित ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता।

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner