Header Banner

Watch video: मैच के दौरान मैदान में घुस आया कुत्ता

Ravi pic By - रविवार, सितंबर 29, 2024
Last Updated on सितंबर 29, 2024 02:07 अपराह्न
Watch video: मैच के दौरान मैदान में घुस आया कुत्ता

Durham vs Kent: काउंटी चैंपियनशिप के एक मुकाबले के दौरान दिलचस्प नजारा देखने को मिला. डरहम और केंट के बीच खेले गए एक मुकाबले के दौरान मैदान में कुत्ता घुस गया. इस वजह से मैच कुछ देर के लिए रुका रहा. हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि वह अपने आप ही मैदान से भाग गया. यह नजारा देख कमेंटेटर्स भी हंसी नहीं रोक पाए. इससे पहले भी मुकाबलों के दौरान कई बार कुत्ते मैदान में घुस चुके हैं.

काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन का एक मैच डरहम और केंट के बीच खेला जा रहा है. डरहम ने पहले बैटिंग करते हुए 360 रन बनाए हैं. वहीं केंट ने पहली पारी में तीसरे दिन तक 3 विकेट के नुकसान के साथ 96 रन बनाए. इस मैच के दौरान मैदान में कुत्ता घुस आया. हालांकि यह पालतू कुत्ता ही था. लिहाजा उसका ऑनर ग्राउंड के बाहर ही खड़ा था. कुत्ते के मैदान में घुसने के बाद कुछ देर तक खेल रुका रहा. इसके बाद वह खुद ही मैदान छोड़कर चला गया.

डरहम ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया है. उसने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 360 रन बनाए हैं. कप्तान एलेक्स लीस ने 144 रनों की पारी खेली. उन्होंने 180 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके लगाए. इमिलियो 52 रनों की पारी खेली. बेडिंघम ने 66 रन बनाए. उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 6 छक्के लगाए.

Also Read: ENG vs AUS Dream11 Prediction in hindi, Team, 5th ODI Match

ताज़ा हिंदी समाचार

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग

दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत

T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner