द हंड्रेड वुमेंस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की मैडी विलियर्स ने एक ऐसा अद्भुत कैच पकड़ा है जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने बुधवार (14 अगस्त) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ मैच में ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए अपने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया और कैच पकड़ कर सभी को हैरानी में डाल दिया।
Mady Villiers took a catch in the style of Jonty Rhodes: उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है, वहीं फैंस उनकी तुलना महान फील्डर जोंटी रोड्स से भी कर रहे हैं। वहीं अगर मैडी विलियर्स की कैच की बात करें तो यह हैरतअंगेज कैच उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स मुकाबले के दौरान पकड़ा। मैच की 8वीं गेंद मैरिजान कप्प ने गुड लेंथ पर डाली जिस पर ट्रेंट रॉकेट्स की ब्रायोनी स्मिथ लेग साइड में शॉट खेलना चाहती थी।
बल्लेबाज ने गेंद को अच्छे से बैट पर कनेक्ट किया, लेकिन वहां गेंद थोड़ी देर के लिए हवा में चली गई। इसी मौके का फायदा उठाते हुए 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने बाईं और डाईव लगाते हुए एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ा। उनका यह अविश्वसनीय कैच देखने के बाद गेंदबाजी, अंपायर समेत कमेंटेटर भी हैरान थे। कमेंटेटर्स ने तो ऑन एयर इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी बता दिया।
बात मुकाबले की करें तो, ट्रेंट रॉकेट्स ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 100 गेंदों पर 8 विकेट के नुकसान पर 91 रन बोर्ड पर लगाए। मैरिजान कप्प तीन विकेट के साथ ओवल इनविंसिबल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाज रही, वहीं मैडी विलियर्स ने इस शानदार कैच को पकड़ने के अलावा 20 गेंदों में 17 रन देकर 1 विकेट लिया।
92 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने 6 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की। उन्होंने 94 गेंदों पर 5 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। मैरिजान कप्प और पैगे स्कोल्फील्ड 26-26 रनों के साथ टीम की टॉप स्कोरर रहीं। मैरिजान कप्प को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
Also Read: नताशा से तलाक के बाद जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज
पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें
Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर
IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।
FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम
ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।
TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें
SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें
Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा
Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

