वीडियो देखें: Rishabh Pant बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए दिखे

Kaif pic By - शनिवार, सितंबर 21, 2024
Last Updated on सितंबर 21, 2024 12:06 अपराह्न
वीडियो देखें: Rishabh Pant बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए दिखे

Rishabh Pant set Bangladesh Fielding IND vs BAN Test भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जारी है। इस दौरान भारतीय टीम 400 से ज्यादा की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में अभी तक कई ऐसे मजेदार पल कैमरे में कैद हुए जिसे देखकर क्रिकेट प्रशंसक लोटपोट हुए जा रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर इन लम्हों के केंद्र बिंदु ऋषभ पंत (Rishabh Pant) रहे। फिर चाहे वह पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास के साथ बातचीत का वीडियो हो या फिर भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज के दौरान बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करना। पंत बांग्लादेश के फील्डरों को अपने इशारों से एक-तरफ से दूसरी तरफ भेजते नजर आ आए।

तीसरे दिन के खेल से सामने आया वीडियो भारतीय फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान ऋषभ पंत बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करते नजर आए। सबसे खास बात तो यह रही कि पंत की बात मानते हुए बांग्लादेशी कप्तान ने उनके कहे स्थान पर एक फील्डर लगा भी दिया। वीडियो में ऋषभ पंत "एक फील्डर इधर आएगा" कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद कमेंट्री बॉक्स में मौजूद कमेंटेटर इस वाकये को देखकर ठहाका लगाते हुए नजर आ आए। मैच की बात करें तो भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत और शुभमन गिल की जोड़ी अभी तक मैदान पर डटी हुई है।

WATCH VIDEO: Rishabh Pant setting the fielding for Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 52 गेंद पर 39 रन बनाने के बाद अब ऋषभ पंत दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस दौरान वह शुभमन गिल के साथ 100 रन की साझेदारी भी निभा चुके हैं। टेस्ट में लंबे समय बाद वापसी करते हुए ऋषभ पंत पहली पारी में भी शानदार टच में नजर आ रहे थे, लेकिन वह अर्धशतक से पहले ही आउट हो गए थे। ऐसे में अब दूसरी पारी में पंत ने 88 गेंद पर अर्धशतक जड़ दिया। बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद से ऋषभ पंत वापसी करते हुए पहला टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 और श्रीलंका दौरे पर हिस्सा लिया था।

Also Read: Watch video: Akash Deep took 2 wickets on 2 consecutive balls (IND vs BAN)

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner