Header Banner

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का शानदार एक-हाथ वाला स्लिप कैच देखें

kaif pic By - बुधवार, नवंबर 04, 2026
Last Updated on नवंबर 04, 2026 11:43 पूर्वाह्न
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का शानदार एक-हाथ वाला स्लिप कैच देखें

Image Source: X

Virat Kohli Slip Catch vs New Zealand: क्रिकेट के मैदान पर जब भी विराट कोहली उतरते हैं, तो कुछ ना कुछ जादुई जरूर देखने को मिलता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में एक बार फिर कोहली ने अपनी फील्डिंग के दम पर महफिल लूट ली। उन्होंने स्लिप में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से ऐसा करिश्माई कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

यहां देखें विराट कोहली का एक हाथ से अविश्वसनीय कैच का वीडियो

अंशुल कंबोज की गेंद पर आया जादुई मोमेंट

यह शानदार वाकया न्यूजीलैंड की पारी के 29वें ओवर में देखने को मिला। युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर कीवी ऑलराउंडर नेथन स्मिथ मौजूद थे।

अंशुल की ऑफ-स्टंप से बाहर जाती एक गुड-लेंथ गेंद पर स्मिथ ने संभलकर शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा (Edge) लेकर सीधे दूसरी स्लिप की तरफ तेजी से निकल पड़ी। गेंद जमीन के बेहद करीब थी, लेकिन वहां पूरी तरह मुस्तैद खड़े विराट कोहली ने गजब का रिफ्लेक्स दिखाते हुए पलक झपकते ही अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाया और हवा में ही गेंद को मुट्ठी में कैद कर लिया।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा का शानदार रन आउट! डेरिल मिशेल को बिजली जैसी फुर्ती से किया आउट

न्यूजीलैंड 185 रन पर ऑलआउट: भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी टीम फेल

IND vs NZ

Image Source: X

कोहली के इस शानदार और शानदार कैच ने नाथन स्मिथ की पारी का अंत कर दिया, जो 9 गेंदो पर मात्रा 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद न्यूजीलैंड की पूरी टीम मेरे ऊपर 40.2 रन बनाकर 185 रन पर सिमट गई, जिसमें ब्लेयर टिकनेर ने सबसे ज्यादा 34 रन (23 गेंदों पर) बनाए और जैकब डफी 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

इससे पहले, ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे, पांच मैचों की सीरीज के पहले ओडी मुकाबल में खराब मौसम के करण खेल की शुरुआत में थोड़ी देर हुई। इसके बाद भारतीय कप्तान शुबमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, जैसे भारतीय गेंदबाज़ो और फील्डर्स ने पूरी तरह से साबित कर दिखाया।

यह भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 185 रन पर ऑल आउट हो गया

ताज़ा हिंदी समाचार

पहले वनडे में रोहित शर्मा शून्य

पहले वनडे में रोहित शर्मा शून्य पर आउट: जानें, पिछली बार वह शून्य पर कब आउट हुए थे

चश्मा लगाकर-कॉलर उठाकर वैभव सूर्यवंशी ने

चश्मा लगाकर-कॉलर उठाकर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल, नया लुक वायरल

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहला वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 185 रन पर ऑल आउट हो गया

रोहित शर्मा का शानदार रन आउट!

रोहित शर्मा का शानदार रन आउट! डेरिल मिशेल को बिजली जैसी फुर्ती से किया आउट

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2026 में मोहम्मद

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग 2026 में मोहम्मद आमिर 94.62 लाख रुपये में बिके, कंधार वॉरियर्स से जुड़े

BCCI भर्ती 2026: 2 पदों पर

BCCI भर्ती 2026: 2 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

NZ बनाम IND पहला वनडे लाइव

NZ बनाम IND पहला वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?

Prema Rawat Fastest Fifty: प्रेमा रावत

Prema Rawat Fastest Fifty: प्रेमा रावत ने महिला टी20 में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

30 साल के खिलाड़ी की दर्दनाक

30 साल के खिलाड़ी की दर्दनाक मौत, मैदान में टक्कर के बाद गई जान

जायसवाल ने सबसे ज्यादा छक्के उड़ाते

जायसवाल ने सबसे ज्यादा छक्के उड़ाते हुए जमाए 155* रन

entertainindia
entertainindia