Image Source: X
Watch Yashasvi Jaiswal vs Asitha Fernando Fight: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदान पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए. दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस के साथ-साथ बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ, जिसके बाद मैदान पर तनाव का माहौल बन गया.
यह घटना भारत की पहली पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी. इस ओवर में जायसवाल शानदार लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने फर्नांडो की गेंदों पर लगातार तीन चौके जड़े थे. हालांकि, ओवर की अंतिम गेंद पर असिथा फर्नांडो ने शानदार वापसी की.
Image Source: X
फर्नांडो ने राउंड द विकेट से लेंथ बॉल फेंकी, जो टप्पा खाने के बाद तेजी से अंदर की तरफ आई. जायसवाल ने इसे ऑफ-साइड में पंच करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई सीधे स्टंप्स से जा टकराई. जायसवाल बोल्ड हो गए और टीम को दूसरी सफलता दिलाने के बाद असिथा फर्नांडो काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे. शुरुआती जश्न के दौरान वह जायसवाल से थोड़ी दूरी पर थे, लेकिन उन्होंने बल्लेबाज की तरफ देखकर कुछ टिप्पणी की.
🥵 THINGS GET HEATED! 🥵
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando exchange words as tensions rise in the middle. 👀
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/7qJrORjx8V
गेंदबाज की टिप्पणी सुनकर पवेलियन लौट रहे जायसवाल अचानक पीछे मुड़े और फर्नांडो की तरफ बढ़ गए. इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और उनके बीच तीखी बहस के साथ बॉडी कॉन्टैक्ट भी हुआ.
मामले को बढ़ता देख श्रीलंकाई कप्तान ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों खिलाड़ियों को अलग करते हुए स्थिति को शांत कराया. जिस तरह से यह घटना घटी है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आईसीसी (ICC) आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है.
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट: श्रीलंका के खिलाफ भारत को बड़ा झटका
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs WI 2nd T20I: रांची में दूसरा टी20 मैच, इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
PSL 2027 Schedule: 18 मार्च से शुरू होगा पीएसएल का 12वां सीजन, IPL से टकराएंगी तारीखें
SA vs AUS 1st Test: दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI का ऐलान; कगिसो रबाडा बाहर
अचानक पंजाब किंग्स छोड़कर चले गए दो कोच, रिकी पॉन्टिंग रह गए अकेले
वैभव सूर्यवंशी ने रांची में खेले इस मैच में बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
नाना पाटेकर नेशनल लेवल के शूटर भी थे, 53 साल की उम्र में मेडल जीता।
अनाया बांगड़ ने आजमाया गोल्फ, क्रिकेट से अलग दिखा नया अंदाज
PBKS में कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव: ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने इस्तीफ़ा दिया
विराट कोहली ने नाना पाटेकर को दी भावुक श्रद्धांजलि, कहा- लीजेंड थे
PCB ने PSL 2027 की तारीखों का किया ऐलान, मार्च में फिर होगी IPL vs PSL टक्कर

