Header Banner

हम दोनों कभी क्लोज फ्रेंड नहीं युवराज ने माही के साथ दोस्ती को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

Vipin pic - रविवार, नवंबर 05, 2023
अपडेटेड नवंबर 05, 2023 03:23 अपराह्न
हम दोनों कभी क्लोज फ्रेंड नहीं युवराज ने माही के साथ दोस्ती को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

चाहे 2007 का टी20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट युवराज सिंह और एम एस धोनी की साझेदारी की वजह से कई मैचों में टीम इंडिया की नैया पार लग सकी। हालांकि दोनों क्रिकेटर कभी भी एक दोस्त (क्लोज फ्रेंड) नहीं रहे। दरअसल हाल ही में युवराज सिंह ने खुलासा किया कि वो और धोनी मैदान के बाहर कभी एक अच्छे दोस्त नहीं थे।

वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले में एम एस धोनी (MS Dhoni) ने युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के साथ मिलकर नाबाद 54 रन बनाए थे। जब माही ने वीनिंग सिक्सर जड़ा था, तो नॉन स्ट्राइक पर युवी ही थे।

mahi

युवी ने भावुकता के साथ माही को गले लगाया था। वो लम्हा आज भी करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में रचा बसा है। माही-युवी की जोड़ी की वजह से टीम इंडिया कई मैच जीत सकी। हालांकि, मैदान के बाहर कुछ ही खास मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया।

हम कभी क्लोड फ्रेंड नहीं रहे

एक तरफ जहां युवराज सिंह काफी मौज-मस्ती के साथ जिंदगी जीने वाले शख्स हैं, वहीं धोनी हमेशा सादगी के साथ जीवन जीना पसंद करते हैं। चाहे 2007 का टी20 वर्ल्ड कप हो या 2011 का वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट, दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर कई मैचों में टीम इंडिया की नैया पार लगाई।

हालांकि, दोनों क्रिकेटर कभी भी एक अच्छे दोस्त (क्लोज फ्रेंड) नहीं रहे। दरअसल, हाल ही में युवराज सिंह ने खुलासा किया कि वो और धोनी मैदान के बाहर कभी एक अच्छे दोस्त नहीं थे। दोनों की दोस्ती ज्यादातर क्रिकेट तक ही सीमित थी।

माही की जीवनशैली मुझसे बहुत अलग थी

dhoni

युवी ने कहा,"मैं और माही करीबी दोस्त नहीं हैं। हम क्रिकेट की वजह से दोस्त थे, हम साथ खेलते थे। माही की जीवनशैली मुझसे बहुत अलग थी, इसलिए हम कभी करीबी दोस्त नहीं थे। कई मैचों में जब वो कप्तान थे तो मैं उन मैचों में उप-कप्तान था। कप्तान और उपकप्तान, दोनों के बीच निर्णय लेने में मतभेद जरूर होंगे।"

विश्व कप के फाइनल मुकाबले को याद करते हुए युवी ने कहा,"विश्व कप फाइनल में यह तय हुआ था कि अगर गौती (गौतम गंभीर) आउट होंगे तो मैं जाऊंगा, अगर विराट आउट होंगे तो धोनी जाएंगे। यह बात दोस्ती से ज्यादा महत्वपूर्ण है।"

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच

भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच

चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया

चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर:

हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स:

IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं

तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का

मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव

NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच

NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट

विराट कोहली के 100 शतकों के

विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

entertainindia
entertainindia