ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को 159 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रनों पर ऑल आउट हो गई, वेस्टइंडीज भी 190 रन ही बना सकी। उसे 10 रनों की बढ़त हासिल हुई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने 310 रन बनाकर 301 रनों का लक्ष्य दिया। वेस्टइंडीज 141 रनों पर ऑल आउट हो गई।
मैच में अंपायर के कई फैसले विवादित रहे, जिनमें से ज्यादातर मेजबान के खिलाफ गए। इससे नाराज कोच डेरेन सैमी ने अंपायर का नाम लेकर फैसलों पर सवाल उठाए। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट में थर्ड अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक थे, उनके 5 फैसले विवादित रहे और इनमें से 4 वेस्टइंडीज के खिलाफ गए। कोच डेरेन सैमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में थर्ड अंपायर का नाम लेकर उनके फैसलों पर आपत्ति जताई। इसके बाद ICC ने उन्हें सजा दी।
डैरेन सैमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायर का नाम लेते हुए कहा था कि इस तरह के गलत फैसलों की वजह से मैच हमारे खिलाफ गया। उन्होंने कहा, क्या इस टीम के खिलाफ कुछ है? जब आप एक के बाद एक ऐसे गलत फैसले देखते हैं तो सवाल उठना लाजिमी है। उनके अलावा कप्तान रोस्टन चेज ने भी सवाल उठाए थे।
ICC ने डैरेन सैमी के डिमेरिट अंक जोड़े और जुर्माने के तौर पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत काटा। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर भी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। पैट कमिंस को आउट करने के बाद उन्होंने कुछ इशारे किए, जिसके कारण उन्हें सजा दी गई।
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने भी अंपायर के फैसलों पर आपत्ति जताई और कहा कि खिलाड़ियों को गलत करने की सजा मिलती है लेकिन अंपायर को कुछ नहीं होता। दरअसल, एक फैसला चेज के खिलाफ भी गया। टेस्ट के दूसरे दिन पैट कमिंस ने उन्हें LBW आउट कर दिया, लेकिन उन्होंने इस पर DRS लिया। अल्ट्रा एज से पता चला कि गेंद जब बल्ले के पास थी तो उसमें कुछ स्पाइक था, लेकिन थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया।
इस टेस्ट में थर्ड अंपायर के एक नहीं बल्कि कई फैसले विवादित रहे। पहले ही दिन गेंद ट्रेविस हेड के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर शाई होप के पास चली गई। जब इस कैच की जांच की गई तो थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। वेस्टइंडीज की पहली पारी में एलेक्स कैरी ने शाई होप का कैच एक हाथ से पकड़ा था। अंपायर ने थर्ड अंपायर से इस कैच की जांच करने को कहा। उन्होंने इसे आउट करार दिया, हालांकि रीप्ले में दिखा कि कैच लेते समय गेंद का एक हिस्सा जमीन को छू गया था।
Also Read: Will Arshdeep Singh make his Test debut?, India Playing 11 2nd Test Vs England
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match