सरफराज खान ने ऐसा क्या किया जिसके लिए रोहित शर्मा को मांगनी पड़ी माफ़ी?

Ravi pic By - शुक्रवार, नवंबर 01, 2024
Last Updated on नवंबर 01, 2024 03:51 अपराह्न
सरफराज खान ने ऐसा क्या किया जिसके लिए रोहित शर्मा को मांगनी पड़ी माफ़ी?

भारत और न्यूजीलैंड के आखिरी और तीसरा टेस्ट मैच आज से खेला जा रहा है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। तीसरे टेस्ट के पहले दिन की पहली पारी के दौरान उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब डेरिल मिशेल और रोहित शर्मा के बीच लंच से पहले आखिरी ओवर के दौरान गर्मागर्म बातचीत हुई। यह मामला तब उठा जब मिशेल ने फॉरवर्ड शॉर्ट-लेग पर सरफराज खान को लेकर शिकायत अंपायर से की। इसके बाद रोहित को बीच में आना पड़ा और मामला उन्होंने शांत कराया।

IND vs NZ 3rd Test: सरफराज खान ने क्या किया? जो डेरिल मिशेल ने कर दी उनकी शिकायत

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले सेशन के खेल तक तीन विकेट गंवा दिए थे। वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट और आकाश दीप को पहले सत्र में एक सफलता मिली। इसके बाद कीवी टीम की तरफ से विल यंग के बल्ले से अर्धशतक निकला और उनका साथ डेरिल मिशेल दे रहे। डेरिल मिशेल ने मैच के बीच भारतीय खिलाड़ियों के बीच बातचीत को लेकर नाराज नजर आए। यह घटना 26वें ओवर की चौथी गेंद की है, जब भारत ने मिशेल पर दबाव बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त फील्डर को अंदर लाकर फील्ड को टाइट किया।

इस बीच, स्टंप्स के पीछे से ऋषभ पंत, रोहित शर्मा या सरफराज खान की बातचीत ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को वानखेड़े स्टेडियम में परेशान किया। सरफराज खान लगातार बड़बड़ा रहे थे, जिसके बाद डेरिल ने अंपायर से उनकी शिकायत कर दी। इस मामले में बीच में रोहित कूदे और उन्होंने अंपायर को समझाया और फिर डेरिल से प्यार से बातचीत करते हुए मामले को शांत किया। सोशल मीडिया पर रोहित की अंपायर और मिशेल संग बातचीत की तस्वीर वायरल हो रही है।

A video of Sarfaraz Khan went viral

इससे पहले जब वॉशिंगटन सुंदर ने जिस तरीके से रचिन रविंद्र को आउच किया। उसे देखकर सरफराज खान जोश में आ गए और उनके जश्न का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस दौरान रचिन के बल्ले से 5 रन ही निकले।

Also Read: Indian Premier League (IPL) 2025: Schedule, Teams and All You Need to Know

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner