भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जब से दिग्गज गायिका आशा भोसले की पोती जनाई के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई थी, तब से अफेयर की अफवाहों को लेकर हर जगह हंगामा मच गया था। अब क्रिकेटर ने इन सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। सिराज ने बताया कि जनाई उनकी तरह दिखती हैं। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के बाद से मोहम्मद सिराज टीम इंडिया से बाहर हैं।
उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलते देखा जा सकता है। हाल ही में सिराज चर्चा में आए। उन्हें बॉलीवुड की महान गायिका आशा भोसले की पोती जनाई के साथ देखा गया। तस्वीर के वायरल होते ही फैन्स ने अफेयर की अफवाह फैला दी। लोग दोनों के रिलेशनशिप को लेकर बातें करने लगे।
अब इन अफवाहों पर मोहम्मद सिराज ने खुद विराम लगा दिया है। तेज गेंदबाज ने बताया कि जनई उनकी रिश्ते में क्या लगती हैं। सिराज और जनई भाई-बहन की तरह हैं। सिराज ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए बहन शब्द का यूज किया। वहीं, जनई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन में भाई लिखा। दोनों के रिश्तों पर साफ-साफ टिप्पणी से अफवाहों का बाजार धुंआ हो गया है।
बता दें कि जनई ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह आशा भोसले के साथ केक काटती हुई नजर आईं थी। वहीं, अन्य तस्वीरों में वह भारती क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ बातें करते हुए नजर आईं, जबकि क्रिकेटर को हंसते हुए देखा जा सकता है। फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस दोनों की डेटिंग के बारे में चर्चा कर रहे थे।
ताज़ा हिंदी समाचार
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच
IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें
इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी
WTC 2029 फाइनल की तारीख घोषित, 2028 ओलंपिक क्रिकेट क्वालीफायर पर ICC का बड़ा फैसला
लाइव रग्बी मैच में कर्टिस ग्रेगरी ने मारी लात, फैंस ने की लाइफटाइम बैन की मांग
IND vs NZ दूसरा टी20 लाइव स्ट्रीमिंग: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच?

