When Virat Kohli failed in Brisbane, fans trolled him a lot

Ravi pic By - सोमवार, दिसंबर 16, 2024
Last Updated on दिसंबर 16, 2024 05:04 अपराह्न
When Virat Kohli failed in Brisbane, fans trolled him a lot

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से उम्मीद थी कि ब्रिस्बेन में उनका बल्ला चलेगा। हालांकि, ये दिग्गज बल्लेबाज पहली पारी में फेल हो गया। कोहली तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जोस हेजलवुड ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद से कोहली को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विराट कोहली पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में फेल हुए थे। दूसरी पारी में उनके बल्ले से शतक निकला था। एडिलेड में फिर कोहली का बल्ला फेल रहा और ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में भी उनका बल्ला नहीं चला।

कोहली सोशल मीडिया पर एमएस धोनी से सीख लेने की सलाह दी जा रही है। कोहली से कहा जा रहा है कि वह धोनी से सीखते हुए संन्यास ले लें। धोनी ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीच में ही संन्यास ले लिया था। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "विराट कोहली को धोनी से सीखना चाहिए और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। बीसीसीआई क्यों ऐसे खिलाड़ियों पर समय बर्बाद करता है जो एक समय महान थे लेकिन अब खत्म हो चुके हैं।

वहीं एक और यूजर ने लिखा, विराट कोहली को इस मैच की दूसरी पारी में शतक जमाना चाहीए। अगर बारिश के कारण ये पारी नहीं हो पाती है तो फिर कोहली को अगले टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जमाना चाहिए नहीं तो संन्यास ले लेना चाहिए।

वहीं एक यूजर ने लिखा, रिटायर हो जाओ और लंदन में रहे।

भारत की पारी लड़खड़ाई

ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम लड़खड़ा गई। भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 51 रन बनाए हैं। विराट के अलावा यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। बारिश ने भारत को बचा लिया नहीं तो स्थिति और बुरी हो सकती थी।

Also Read: Afghanistan squad for Test series against Zimbabwe

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner