IND vs BAN 1st T20 Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो गई है। अब दोनों टीमें टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश ने अभी तक भारत के खिलाफ कोई टी20 सीरीज नहीं जीती है और इस टीम को भारत हल्के में लेने की गलती भी नहीं कर सकता। बांग्लादेश में टी20 में किसी भी टीम को हराने का दम है। जानिए आप कैसे इस सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है। ये मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। 14 साल बाद ग्वालियर को किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी मिली है। इससे पहले साल 2010 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम मे मैच खेला गय़ा और इस मैच में सचिन ने दोहरा शतक बना रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि भारत और बांग्लादेश के बीच मैच नए स्टेडियम में खेला जाएगा।
टीम इंडिया सूर्यकुमार की कप्तानी में उतर रही है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी और जीती थी। भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट में तो आसानी से हरा दिया लेकिन क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इस टीम को हल्के में लेना बहुत बड़ी भूल साबित हो सकती है। ये मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। इस शहर में 14 साल बाद कोई मैच खेला जाएगा। इससे पहले साल 2010 में ग्वालियर में मैच खेला गया था। टीम इंडिया भी इस बात को बहुत अच्छे से जानती है। इस सीरीज के रोमांचक होने के पूरे आसार हैं और इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ये सीरीज कहां देखी जा सकती है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच छह अक्टूबर, रविवार को खेला जाएगा
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच ग्वालियर के माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच शाम सात बजे शुरू होगा
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर देखा जा सकता है।
भारत और बांग्लादेश के पहले टी20 मैच में की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।
Also Read: Dead ball Rule in Hindi: क्या है क्रिकेट का डेड बॉल रूल?
ताज़ा हिंदी समाचार
श्रीलंका ने ODI ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की: पूरी टीम सूची
मुकेश और आकाश का कहर, जम्मू और कश्मीर सिर्फ 29 ओवर में ढेर
युवराज सिंह की तूफ़ानी पारी: 6 छक्कों समेत 71 रन बनाए।
वेस्ट इंडीज़ ने रिकॉर्ड रन-चेज़ किया; शाई होप ने अकेले दम पर जीत दिलाई।
भारत बनाम ब्राज़ील फ़ुटबॉल लाइव स्ट्रीमिंग: IND बनाम BRA मैच ऑनलाइन कहाँ देखें
IND vs PAK फ़ाइनल: टीम इंडिया ने फिर से गोल्ड मेडल जीता।
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड, दुबे-बुमराह बने जीत के हीरो
एशियन गेम्स 2026: आईटीबीपी की परवीन हुड्डा ने 65kg बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
IND vs WI तीसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन पर भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच लाइव कैसे देखें
IND vs PAK फाइनल: भारत ने 211 रन के साथ बनाया नया T20 रिकॉर्ड

