Where to watch India vs Canada live streaming

Ravi pic By - शनिवार, जून 15, 2024
Last Updated on जून 15, 2024 11:49 पूर्वाह्न
Where to watch India vs Canada live streaming

IND vs CAN T20 World Cup LIVE Streaming: T20 विश्‍व कप 2024 के 33वें मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम का सामना कनाडा से होगा। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। ग्रुप स्‍टेज में दोनों ही टीमों का यह आखिरी मुकाबला है। ऐसे में इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग के बारे में जानते हैं।

CAN vs IND

T20 World Cup 2024 में आज भारतीय टीम की नजर जीत का चौका लगाने पर होगी। टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में भारतीय टीम कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम ने अब तक हार का स्‍वाद नहीं चखा है। ऐसे में आज मैन इन ब्‍लू की कोशिश जीत दर्ज कर सुपर 8 का आगाज करने पर होगी।

विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम

टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा था। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने लो स्‍कोरिंग मुकाबले में पाकिस्‍तान को 6 रन से मात दी थी। इसके बाद अपने पिछले मैच में रोहित शर्मा की सेना ने मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से पटखनी दी थी। अब टीम की कोशिश लगातार चौथी जीत अपने नाम करने पर है। आइए जानते हैं कि कनाडा के खिलाफ मैच कब और कहां खेला जाएगा। साथ ही फैंस इस मैच को फ्री में कैसे देख सकते हैं।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत और कनाडा की बीच मैच कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और कनाडा के बीच मैच शनिवार, 15 जून को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएग। साथ ही टॉस 7:30 बजे होगा।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत और कनाडा की बीच मैच कहां खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत और कनाडा का मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में भारत बनाम कनाडा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के प्रसारण राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में स्टार नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा दूरदर्शन पर यह मैच फ्री में भी देखा जा सकता है। साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं क्रिकेट प्रेमी दैनिक जागरण पर मैच की लाइव अपडेट और मुकाबले से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

Also Read: Should Virat Kohli bat at number three in the T20 World Cup 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs SL दूसरा

IND vs SL दूसरा टेस्ट: सरफराज खान ने धनंजय डी सिल्वा को किया स्लेज

पीडी बनाम ईडीआर मैच

पीडी बनाम ईडीआर मैच लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर डीपीएल मैच 40 लाइव कैसे देखें

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी

Watch Video: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का डबल विकेट ओवर

IND vs SL: ऋषभ

IND vs SL: ऋषभ पंत आज विकेटकीपिंग क्यों नहीं कर रहे हैं? चोट से जुड़ी जानकारी यहाँ जानें।

FIH महिला हॉकी विश्व

FIH महिला हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ के बाद विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका

ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट शतक लगाकर हार्दिक पांड्या की बराबरी की।

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत

TNPL 2026 एलिमिनेटर: भारत में VKK बनाम ITT लाइव कैसे और कहाँ देखें

SDS बनाम NDT लाइव

SDS बनाम NDT लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और मोबाइल पर DPL मैच 39 को लाइव कैसे देखें

Bangladesh ने रचा इतिहास:

Bangladesh ने रचा इतिहास: ICC टेस्ट रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंचा

Rishabh Pant ने तोड़ा

Rishabh Pant ने तोड़ा MS Dhoni का रिकॉर्ड, विदेश में बनाए सबसे ज्यादा टेस्ट

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner