चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का भारतीय टीम ने विजयी आगाज किया। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से हुआ। इस मैच में रोहित शर्मा एंड कंपनी ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया। अब अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही देशों के फैंस को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस मैच का लंबे समय से इंतजार है। भारतीय और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच कोई सालों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों ही टीमें आईसीसी इवेंट में ही टकराती हैं। आखिरी बार दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में टकराई थीं। इस बीच आइए जानते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच रविवार 23 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई में होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
India: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर।
Pakistan: इमाम उल हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, कामरान गुलाम, फहीम अशरफ।
Also Read: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, Champions Trophy 2025 5th Match
ताज़ा हिंदी समाचार
AFG Squad vs BAN & ZIM: मोहम्मद नबी T20I टीम से बाहर, देखें टेस्ट, वनडे और टी20 का पूरा स्क्वॉड
ICC के 2026 के नियम: टेस्ट, ODI और T20I क्रिकेट में होने वाले बड़े बदलाव
बिना कोई मैच खेले पाकिस्तान की टीम ताज़ा ICC वनडे रैंकिंग में नीचे खिसकी।
IND vs WI T20I: वाशिंगटन सुंदर बाहर, नमन धीर को मिला मौका; प्रसिद्ध कृष्णा भी चोटिल
इंग्लैंड ने पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज़ के लिए टीम की घोषणा की: जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर बाहर
क्या प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए हैं? IND बनाम WI तीसरे वनडे से पहले चोट से जुड़ी ताज़ा जानकारी।
44 साल का इंतज़ार खत्म! महिला हॉकी टीम फ़ाइनल में।
भारत ने आखिरी मिनट में पाकिस्तान को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई।
एशियाई खेल: भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच कब और किस समय होगा?
श्रीलंका को सबसे कम स्कोर पर आउट करने के बाद भारत फ़ाइनल में पहुँचा।

