SA vs IND T20 World Cup LIVE Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा। निर्णायक मैच में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का सफर अब तक शानदार रहा है। रोहित शर्मा और एडेन मार्कराम की कप्तानी वाली टीम ने कोई भी मैच नहीं गंवाया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। शनिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में भारतीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम खिताब के लिए टकराएंगी। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अब तक कोई मैच नहीं गंवाया है तो दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भी विजयी रथ पर सवार है। ऐसे में बारबाडोस के मैदान पर किसी एक टीम को हार का मुंह देखना पड़ेगा।
टीम इंडिया ने पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, वहीं प्रोटियाज टीम अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल कब और कहां खेला जाएगा। फैंस इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।
टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 7:30 पर होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ब्रॉडकास्ट राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में Star Sports के अलग-अलग चैनल पर फैंस फाइनल का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर उपलब्ध है।
Also Read: IND vs SA Aaj ki Dream11 team, फैंटेसी क्रिकेट जीतने के टिप्स
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match