Header Banner

IPL 2024 में SRH का कप्तान कौन हैं?

Kaif pic By - सोमवार, मार्च 04, 2024
Last Updated on मार्च 04, 2024 11:58 पूर्वाह्न
IPL 2024 में SRH का कप्तान कौन हैं?

IPL 2024: 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान को टीम की कमान सौंपी है और पिछले सीजन में कमान संभालने वाले एडेन मार्कराम को कप्तानी से हटा दिया है.

Who is the captain of SRH in IPL 2024

आईपीएल 2024 में बदलाव जारी हैं। मुंबई इंडियंस द्वारा अचानक रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को सौंपने के बाद अब एक और टीम ने भी कप्तानी में बड़ा बदलाव किया है। 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) को सौंप दी है और पिछले सीजन में कमान संभालने वाले एडेन मार्कराम को कप्तानी से हटा दिया है। मार्कराम की कप्तानी में ही सनराइजर्स ने दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग जीती थी।

मार्कराम की कप्तानी में आईपीएल के पिछले सीजन में सनराइजर्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. टीम ने 14 में से सिर्फ चार मैच जीते थे. टीम 10वें स्थान पर रही. इसके बाद दिसंबर 2023 में मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा. वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इस नीलामी में उनके हमवतन मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

Pat Cummins

Pat Cummins is the new captain of SRH in IPL 2024: पैट कमिंस आईपीएल 2024 में SRH के नए कप्तान हैं। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीता था। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी जीता. हालांकि, हैरान करने वाली बात ये है कि कमिंस ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान नहीं हैं. संभावना है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल नए कप्तान मिशेल मार्श के नेतृत्व में टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में कमिंस मार्श की कप्तानी में खेल रहे हैं. ऐसे में सनराइजर्स के लिए उन्हें इस फॉर्मेट में कप्तान बनाना हैरानी की बात है।

इतना ही नहीं, सनराइजर्स ने मार्कराम को दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में अपनी टीम ईस्टर्न केप की कमान सौंपी थी. सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में डरबन सुपर जायंट्स को 89 रनों से हराया। लीग चरण में भी टीम ने 10 में से सात मैच जीते और 33 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर रही।

Also Read: LSG appoints Lance Klusener as assistant coach for IPL 2024

ताज़ा हिंदी समाचार

PAK बनाम ENG दूसरा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का दूसरा मैच कहाँ देखें

ऋतुराज गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में

ऋतुराज गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में अपना 10वां फर्स्ट-क्लास शतक लगाया

PAK बनाम ENG दूसरा वनडे पिच

PAK बनाम ENG दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान

12 साल तक क्रिकेट खेला फिर

12 साल तक क्रिकेट खेला फिर गगन मलिक टीवी के राम कैसे बन गए?

एशियन पैरा गेम्स 2026: बिना हाथों

एशियन पैरा गेम्स 2026: बिना हाथों वाली एथलीट शीतल देवी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया

WPL नीलामी 2027: 146 खिलाड़ियों की

WPL नीलामी 2027: 146 खिलाड़ियों की पूरी सूची सामने आई

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के

प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर

AC मोंज़ा बनाम कैग्लियारी कैल्सियो: भविष्यवाणी,

AC मोंज़ा बनाम कैग्लियारी कैल्सियो: भविष्यवाणी, पूर्वावलोकन, टीम समाचार और संभावित लाइनअप

AFG बनाम ZIM दूसरा मैच लाइव

AFG बनाम ZIM दूसरा मैच लाइव स्ट्रीमिंग: ODI ट्राई-सीरीज़ का दूसरा मैच कहाँ देखें

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से बाहर कर रणजी ट्रॉफी खिलाओ

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner