मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान डगआउट में निराश नजर आए। रोहित शर्मा के चेहरे के भाव उदास भरे दिखे और वो अपनी आंखों पर हाथ रखे सिर झुकाते हुए नजर आए। रोहित शर्मा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। रोहित शर्मा को लेकर फैंस ने एक से बढ़कर एक रिएक्शंस दिए।
मुंबई इंडियंस के स्टार ओपनर रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 4 रन बनाकर डगआउट लौट गए। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराकर रोहित शर्मा की पारी का अंत किया।
मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो बेहद निराश नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा निराशा में अपनी आंखों पर हाथ रखे और सिर झुकाकर हिलाते हुए नजर आए। रोहित शर्मा का हाल देखकर फैंस भी इमोशनल हो गए और एक से बढ़कर एक रिएक्शंस दिए।
Also Read: DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच कैसी होगी? जाने पिच का हाल
रोहित शर्मा ने शुरुआती सात पारियों में 297 रन बनाए और पिछली पांच पारियों में वो केवल 33 रन बना सके। पिछले पांच मैचों में उनके स्कोर पर ध्यान दें तो उन्होंने क्रमश: 4, 11, 4, 8, 6 रन बनाए। यानी कि पांच मैचों में केवल 33 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले रोहित शर्मा का खराब फॉर्म चिंता का सबब बन गया है।
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर रोहित शर्मा के फ्लॉप शो के बारे में कहा कि यह चिंता का विषय है। उन्होंने पोस्ट किया, रोहित शर्मा का फॉर्म अब थोड़ा चिंता का विषय है। पहली अपनी सात पारियों में उन्होंने 297 रन बनाए और अगली पांच पारियों में केवल 33 रन बनाए। अंत मजबूती से करने की जरुरत।
रोहित शर्मा भले ही फ्लॉप रहे हो, लेकिन सूर्यकुमार यादव (102*) के शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 16 गेंदें शेष रहते 7 विकेट से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।
Also Read: Why Did SRH BLOCK Warner? The Truth About Their Social Media Feud
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match
T20 World Cup 2026: AUS vs IRE Dream11 Prediction in Hindi, 14th T20 Match
T20 World Cup 2026: PAK vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 12th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs USA Dream11 Prediction in Hindi, 3rd T20 Match