ओवल में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। मैच शुरू होते ही भारत की तरफ से करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर मैदान पर उतरे। पूरी इंग्लैंड टीम भी फील्डिंग करने मैदान पर उतरी। इस दौरान पूरी इंग्लैंड टीम सफेद हेयर बैंड पहने नजर आई। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठा कि आखिर पूरी टीम ने ऐसा क्यों किया। आमतौर पर जब कुछ दुखद होता है तो टीम काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरती है।
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का आज जन्मदिन है। वह सिर पर पट्टी या रूमाल बांधकर खेलते थे। इसलिए पूरी टीम उनकी याद में ऐसा कर रही है। दरअसल, 1 अगस्त 1969 को जन्मे ग्राहम थोर्प का दुखद निधन 4 अगस्त 2024 को हुआ था। 4 अगस्त 2024 की सुबह सरे के एशर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। थोर्प कई सालों से अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी पत्नी ने इस बात का खुलासा किया।
ग्राहम थोर्प के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 100 टेस्ट मैच खेले। जुलाई 1993 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले ग्राहम थोर्प ने 179 पारियों में 44.66 की औसत और 45.89 के स्ट्राइक रेट से 6744 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 39 अर्धशतकों के साथ 19 शतक भी लगाए। ग्राहम ने अपने करियर में 82 वनडे मैच भी खेले। इस प्रारूप की 77 पारियों में उन्होंने 37.18 की औसत और 71.17 के स्ट्राइक रेट से 2380 रन बनाए। वनडे में वह कोई शतक नहीं लगा सके। इस प्रारूप में उनके नाम 21 अर्धशतक हैं। साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन है।
ताज़ा हिंदी समाचार
IND vs PAK हांगकांग सिक्सस हाइलाइट्स: पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चौथा T20I लाइव स्कोरकार्ड, NZ vs IND मैच
NZ बनाम IND चौथा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: आज भारत बनाम न्यूज़ीलैंड का मैच कहाँ देखें?
न्यूजीलैंड में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज, ऑकलैंड एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, वीडियो वायरल
IPL 2027: मुंबई इंडियंस को मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा बने बैटिंग कोच
भारत बनाम पाकिस्तान हांगकांग सिक्सस लाइव स्कोरकार्ड, IND vs PAK मैच
चौथे T20 के लिए वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखना होगा।
मुंबई इंडियंस से शुरू किया करियर, अब 18 साल बाद वहीं बना कोच
क्या चौथे टी20 में खेलेंगे ईशान किशन? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2026: ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर में ठोके 135 रन, लगाए 27 छक्के

