WTC Final IND vs AUS Black Arm Bands
डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है। दोनों टीम के सभी खिलाड़ी इस खिताबी मुकाबले में बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। जानें वजह।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हो रही है। द ओवल के मैदान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। खिताबी मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। दरअसल, ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीम के प्लेयर्स काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।
भारतीय खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के आगाज से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान सभी खिलाड़ी मैदान पर दो मिनट तक शांत खड़े नजर आए और उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम के सभी खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं।
अश्विन के बिना उतरी है टीम इंडिया
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन के बिना उतरी है। कप्तान रोहित शर्मा ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में अश्विन से ज्यादा भरोसा रवींद्र जडेजा पर दिखाया है। इसके साथ ही विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत को ईशान किशन के ऊपर तरजीह दी गई है।
शार्दुल को मिला मौका
शार्दुल ठाकुर को डब्ल्यूटीसी फाइनल में मौका दिया गया है। शार्दुल बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं और विदेशी धरती पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारतीय टीम मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव के रूप में तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी है।
ताज़ा हिंदी समाचार
T20 World Cup 2026: IND vs NED Dream11 Prediction in Hindi, 36th T20 Match
T20 World Cup 2026: SA vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 34th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 29th T20 Match
T20 World Cup 2026: USA vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 26th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs PAK Dream11 Prediction in Hindi, 27th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs SCO Dream11 Prediction in Hindi, 23th T20 Match
T20 World Cup 2026: CAN vs UAE Dream11 Prediction in Hindi, 20th T20 Match
T20 World Cup 2026: IND vs NAM Dream11 Prediction in Hindi, 18th T20 Match
T20 World Cup 2026: NEP vs ITA Dream11 Prediction in Hindi, 17th T20 Match
T20 World Cup 2026: ENG vs WI Dream11 Prediction in Hindi, 15th T20 Match