विराट कोहली के बारे में यह आम बात है कि वह दिनभर दोस्ती निभाते हैं और दुश्मनी में कोई कसर नहीं छोड़ते। अगर कोई उनसे पंगा लेता है तो वह पूरी आक्रामकता के साथ खड़े हो जाते हैं। अगर उन्हें किसी बात से बुरा लगता है तो वह कुछ भी कर सकते हैं। यहां तक कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर को इंस्टाग्राम से ब्लॉक भी कर दिया था।
विराट कोहली यारों के यार हैं, लेकिन अगर वह गुस्सा हो जाएं तो कुछ भी कर देते हैं। इसका उदारहरण ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल ने दिया है। मैक्सवेल ने बताया है कि कोहली एक बार उनसे गुस्सा हो गए थे और उन्हें इंस्टाग्राम से ब्लॉक तक कर दिया था। हालांकि, अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में एक साथ खेलते हैं।
कोहली ही वो शख्स थे जिन्होंने मैक्सवेल को आरसीबी में लाने की बात कही थी। मैक्सवेल ने अपनी किताब में बताया है कि पंजाब किंग्स में साल 2020 में खराब दौर के बाद उनका टीम से बाहर जाना तय था लेकिन तभी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आए कोहली ने मैक्सवेल से कहा था कि अगर वह नीलामी में जाते हैं तो आरसीबी उनके लिए बोली लगा सकती है।
मैक्सवेल ने LiSTNR Sport पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा जब मैं आरसीबी में आया तब विराट पहले शख्स थे जिन्होंने मुझे मैसेज किया था। जब मैं आईपील में सीजन से पहले लगने वाले ट्रेनिंग कैम्प में आया तो मैंने कोहली को इंस्टाग्राम पर खोजा, लेकिन वो मिले नहीं। मैं हैरान था। तभी मुझे किसी ने बताया कि अगर कोहली तुम्हें सर्च में नहीं मिल रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने तुम्हें ब्लॉक कर दिया है।
मैक्सवेल ने आगे बताया इसके बाद मैं कोहली के पास गया और पूछा कि क्या तुमने मुझे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है? कोहली ने कहा हां, शायद इसलिए क्योंकि आपने टेस्ट मैच में मेरा मजाक उड़ाया था। फिर मैंने कहा ठीक है अब अनब्लॉक करो। इसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए।
साल 2017 में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने आई थी। तब रांची में तीसरा टेस्ट मैच खेला गया था। कोहली को मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए कंधे में चोट लग गई थी। दो दिन बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम फील्डिंग करने आई तो मैक्सवेल अपना कंधा पकड़कर कोहली का मजाक उड़ा रहे थे। इसी कारण कोहली को धर्मशाला में खेला गया आखिरी टेस्ट मैच मिस करना पड़ा था।
Also Read: Australian wicketkeeper Matthew Wade announces retirement
ताज़ा हिंदी समाचार
शादाब खान 97 रन पर हुए आउट, DRS ने पलटा फैसला; शतक जड़कर पाकिस्तान को दिलाई जीत - Video
शादाब खान के 113 रन से इंग्लैंड पस्त, बने 4 बड़े वनडे रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई में MLB दिग्गजों के साथ दिखाया अपना बेसबॉल कौशल
दिल्ली डायनामाइट्स ने वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का खिताब जीता, ₹2 करोड़ की इनामी राशि हासिल की
T20 में सबसे ज़्यादा नाबाद जीत वाले खिलाड़ी: तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पिंक जर्सी क्यों पहन कर खेल रही है?
IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच
PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें
टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

