IPL 2024 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी गेंद का सामना क्‍यों नहीं किया

Ravi pic By - बुधवार, मार्च 27, 2024
Last Updated on मार्च 27, 2024 02:57 अपराह्न
IPL 2024 में एमएस धोनी ने अब तक एक भी गेंद का सामना क्‍यों नहीं किया

CSK vs GT चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बल्‍लेबाजी कोच माइक हसी ने समझाया कि एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल में अब तक एक भी गेंद का सामना क्‍यों नहीं किया। सीएसके ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में एमएस धोनी पर समीर रिजवी को तरजीह दी। हसी ने कहा कि कोच ने खिलाड़‍ियों को निर्देश दिए हैं कि मैच को आगे लेकर जाना है।

एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 में अब तक एक भी गेंद का सामना क्‍यों नहीं किया? चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बल्‍लेबाजी कोच माइक हसी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है। बता दें कि आईपीएल 2024 के सातवें मैच में सीएसके ने एमएस धोनी पर समीर रिजवी को तरजीह दी। सीएसके ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। इसमें शिवम दुबे का तेजतर्रार अर्धशतक और रचिन रवींद्र के 46 रन की पारी शामिल है। फैंस को एमएस धोनी की बैटिंग का बेसब्री से इंतजार रहा, लेकिन उनकी ये ख्‍वाहिश पूरी नहीं हो सकी।

इंपैक्‍ट नियम का तगड़ा असर

ऐसे ही आरसीबी के खिलाफ रवींद्र जडेजा को एमएस धोनी पर तरजीह दी गई। माइक हसी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि हेड कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग ने बल्‍लेबाजों को निर्देश दिया है कि गेम को आगे तक लेकर जाना है। सीएसके के बैटिंग कोच ने साथ ही कहा कि इंपैक्‍ट नियम के कारण टीमों को अपना बल्‍लेबाजी क्रम मजबूत करने का मौका मिला है, जिसके कारण एमएस धोनी देर से आएंगे। हसी ने बताया कि एमएस धोनी ने भले ही मैच में एक भी गेंद का सामना नहीं किया हो, लेकिन वो नेट्स में अच्‍छी लय में नजर आ रहे थे।

यह निश्चित ही फ्लेमिंग की तरफ से निर्देश आया था। गेम को आगे बढ़ाना है। इंपैक्‍ट नियम के आने से हमें अतिरिक्‍त बल्‍लेबाज और गेंदबाज मिल जाता है। इसलिए हमारा बल्‍लेबाजी क्रम मजबूत हुआ है। मेरे ख्‍याल से हमारे पास नंबर-8 पर एमएस धोनी है, जो कि शानदार है। एमएस धोनी इस पल शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे हैं।

तेज लिखने का निर्देश

माइक हसी ने कहा कि बल्‍लेबाजों को तेज बल्‍लेबाजी करने का निर्देश दिया गया ताकि खेल को आगे ले जा सके। सीएसके के बैटिंग कोच ने कहा कि खिलाड़‍ियों को कह दिया गया है कि अगर वो फ्लॉप होते हैं तो उनकी आलोचना नहीं की जाएगी।

हमारी पास काफी गहराई है तो टॉप ऑर्डर के खिलाड़‍ियों को बताया गया कि अगर वो दो तरफा सोच रहे हो तो सकारात्‍मक सोच अपनाएं। उन्‍हें कोच और कप्‍तान का समर्थन प्राप्‍त होगा। हम चाहते हैं खिलाड़ी अपने दम पर खेल को आगे लेकर जाए। अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो बेहतर है। अगर नहीं कर पाते हैं तो आपकी आलोचना नहीं होगी। फ्लेमिंग तेज खेलने की बात करते हैं और हम तेज खेलना चाहते हैं।

Also Read: Babar Azam is likely to be reappointed as Pakistan captain

ताज़ा हिंदी समाचार

IND vs WI ODI:

IND vs WI ODI: इरफ़ान पठान चाहते हैं कि यशस्वी जायसवाल प्लेइंग XI में हों।

नीरज चोपड़ा हुए भावुक,

नीरज चोपड़ा हुए भावुक, एशियन गेम्स 2026 से बाहर होकर बोले- ‘मैं ठीक नहीं हूं’

BCCI की 95वीं AGM

BCCI की 95वीं AGM की मुख्य बातें: IPL 2027 पर अहम फ़ैसले, शताब्दी वर्ष और बड़े सुधार

रेप केस में 36

रेप केस में 36 दिन बाद अभिषेक पोरेल को मिली जमानत

एडम ज़म्पा ने 200

एडम ज़म्पा ने 200 वनडे विकेट पूरे किए: शेन वॉर्न के साथ ऑस्ट्रेलिया के खास क्लब में शामिल हुए।

एशियन गेम्स 2026 लाइव

एशियन गेम्स 2026 लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में कब और कहां देखें लाइव?

एशिया कप ट्रॉफियां भारत

एशिया कप ट्रॉफियां भारत कब पहुंचेंगी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

T20 World Cup विजेता

T20 World Cup विजेता कोच बेन सॉयर न्यूजीलैंड महिला टीम से बाहर, NZC ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

SA vs AUS ODI:

SA vs AUS ODI: लुंगी एनगिडी चोट के कारण बाहर, 20 साल के मकोएना को मिली जगह

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द,

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल हुआ रद्द, तो कौन खेलेगा फाइनल?

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner