Image Source: X
Why Virat Kohli retire from Test?: भारतीय क्रिकेट में इस वक्त एक नई बहस छिड़ गई है। पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने देहरादून में 'अमर उजाला संवाद' के दौरान एक ऐसा दावा किया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। कैफ का मानना है कि विराट कोहली अभी कुछ साल और टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट के रवैये के कारण उन्हें मजबूरी में संन्यास लेना पड़ा।
Image Source: X
आमतौर पर लोग सोचते हैं कि खराब फॉर्म या रन न बनने की वजह से विराट ने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया, लेकिन कैफ ने इस बात को बिल्कुल गलत बताया है। कैफ के मुताबिक:
कैफ ने साफ किया कि टेस्ट क्रिकेट विराट कोहली का पहला प्यार था। वह हमेशा टेस्ट को सबसे बड़ा फॉर्मेट मानते थे और युवाओं के लिए उदाहरण बनना चाहते थे कि पांच दिन मैदान पर कैसे संघर्ष किया जाता है। वह इस फॉर्मेट को कभी नहीं छोड़ते, लेकिन टीम के अंदर कुछ ऐसे हालात बने कि उन्हें मजबूरन कहना पड़ा— "ठीक है, अब मैं जा रहा हूँ।"
संवाद के दौरान जब आकाश चोपड़ा ने अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग टीमों पर सवाल किया, तो कैफ ने कहा कि भारत में ऐसा करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि आज का क्रिकेट 'ब्रांड ड्रीवेन' है। विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी बड़े ब्रांड हैं। इन्हीं के नाम पर मीडिया पीछे चलती है, फैंस आते हैं और पैसा आता है। आईपीएल भी एक बिजनेस है, जहाँ फ्रेंचाइजी अपनी जेबें भरने और मुनाफे के लिए बड़े नामों के पीछे भागती हैं।
Also Read: 5 Times Ind & Pak Cricketers Played in the Same Team
ताज़ा हिंदी समाचार
भारत U-19 बनाम पाकिस्तान U-19 मैच लाइव स्कोरकार्ड, IND-U19 vs PAK-U19 मैच
चोट के कारण जोश टंग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
हार्दिक पंड्या SMAT 2026 से बाहर: क्रुणाल पंड्या बड़ौदा का नेतृत्व करेंगे
IND vs NZ दूसरा वनडे हाइलाइट्स: भारत ने DLS नियम के तहत न्यूज़ीलैंड को हराया
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा वनडे लाइव स्कोरकार्ड, न्यूजीलैंड 134 रन पार ऑल आउट
तन्वी पात्री के पिता ने बताईं यूथ ओलंपिक्स की मुश्किलें
मोहम्मद शमी ने किया संन्यास का ऐलान, इस फॉर्मेट में टीम इंडिया को कहा अलविदा
NZ बनाम IND दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड मैच लाइव कैसे देखें?
NZ बनाम IND दूसरा वनडे पिच रिपोर्ट: स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन - पिच की स्थिति और मौसम का अपडेट
विराट कोहली के 100 शतकों के लक्ष्य पर अभिषेक नायर की राय

