Header Banner

क्या AB de Villiers वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 से पहले वापसी करेंगे?

Ravi pic By - मंगलवार, जनवरी 28, 2025
Last Updated on जनवरी 28, 2025 01:16 अपराह्न
क्या AB de Villiers वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 से पहले वापसी करेंगे?

AB de Villiers Return In Cricket : एबी डिविलियर्स ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं. डिविलियर्स ने 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और 2021 में पूरी तरह से क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अब डिविलियर्स एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार दिख रहे हैं. यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले डिविलियर्स का बड़ा फैसला है. आपको बता दें कि डिविलियर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दूसरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. टूर्नामेंट में डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से खेलेंगे. वह टूर्नामेंट टीम की कमान संभालेंगे. इस तरह डिविलियर्स की संन्यास के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी होगी.

ab de villiers sa

चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में रिटायर्ड (Retired) और और नॉन कॉन्ट्रैक्टेड (Non-contracted) खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं, जिसमें एबी डिविलियर्स भी शामिल हैं. यह टूर्नामेंट क्रिकेट के दिग्गजों को एक बार फिर मैदान पर उतरने का मौका देता है.

डिविलियर्स ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा था, मैं अभी एक दिन फिर से क्रिकेट खेल सकता हूं. हालांकि कोई कंफर्म नहीं है. लेकिन मुझे लग रहा है कि मेरे बच्चे मुझ पर दवाब डाल रहे हैं. मुझे लगता है कि मैं उनके साथ नेट्स पर जा सकता हूं. मेरा बेटा मुझे बॉलिंग मशीन के जरिए खिला सकता है. अगर मुझे मजा आता है, तो मैं शायद फिर से कहीं जाकर कैजुअल क्रिकेट खेल सकता हूं." हालांकि डिविलियर्स ने यह साफ कर दिया था कि वह आईपीएल या दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी भी तरह की वापसी नहीं करेंगे.

AB de Villiers IPL career

एबी डिविलियर्स ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 191 पारियों में उन्होंने 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक निकले. इसके अलावा वनडे की 218 पारियों में एबी ने 53.50 की औसत से 9577 रन स्कोर किए, जिसमें 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल रहे. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 75 पारियों में डिविलियर्स ने 26.12 की औसत और 135.16 के स्ट्राइक रेट से 1672 रन स्कोर किए.

Also Read: IND vs ENG: क्या मोहम्मद शमी खेलेंगे तीसरा टी20

ताज़ा हिंदी समाचार

जिम्बाब्वे महिला टीम का

जिम्बाब्वे महिला टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर से भारत दौरा शुरू

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश

CJP प्रोटेस्ट पर दानिश कनेरिया का रिएक्शन, दिल्ली पुलिस की तैयारी पर कसा तंज

भारत vs न्यूजीलैंड 2026:

भारत vs न्यूजीलैंड 2026: कीवी टीम को तीसरा झटका, विलियम ओरूर्के बाहर

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने

भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने 501 रन, T20I इतिहास में रचा नया रिकॉर्ड

IPL 2027: CSK को

IPL 2027: CSK को बड़ा झटका, माइकल हसी ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

हॉकी: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 से हटा पाकिस्तान, बांग्लादेश को मिला मौका

IND vs WI: वेस्टइंडीज

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के 249 रनों के विशाल लक्ष्य को पछाड़ा, शाई होप के शतक से हासिल की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका WCL 2026: मैच की तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

स्टीव स्मिथ ने रचा

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज़ों में शामिल हुए।

U19 Asia Cup 2026

U19 Asia Cup 2026 Schedule: दिवाली के दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला, देखें शेड्यूल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner