Header Banner

क्या जॉनी बेयरेस्टो को लेकर बेन स्टोक्स को लेना पड़ सकता है कड़ा फैसला

Vipin pic By - सोमवार, जुलाई 10, 2023
Last Updated on जुलाई 10, 2023 05:01 अपराह्न
क्या जॉनी बेयरेस्टो को लेकर बेन स्टोक्स को लेना पड़ सकता है कड़ा फैसला

एशेज सीरीज 2023 के पहले तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और मेजबान इंग्लैंड 1-2 से पीछे चल रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को हेडिंग्ले टेस्ट में हार झेलनी पड़ी, जिसके चलते अब चौथे टेस्ट में उसके ऊपर पहल से ज्यादा दबाव होगा। ऑस्ट्रेलिया ने 2001 के बाद से इंग्लैंड में एक भी एशेज सीरीज नहीं जीती है और वह इतिहास रचने से महज एक जीत दूर है। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच अब 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है। दोनों टीमों के पास चौथे टेस्ट की तैयारी का पर्याप्त मौका होगा। वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरेस्टो को लेकर फैसला लेने की जरूरत है। बेयरेस्टो ना बैटिंग से और ना ही विकेटकीपिंग से एशेज 2023 में कुछ कमाल दिखा पाए हैं। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में बेयरेस्टो ने 78 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद से उनके बैट से कुछ खास रन नहीं निकले हैं, इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे कुछ कैच टपकाए और स्टंपिंग के भी मौके गंवाए हैं

नासिर हुसैन ने डेली मेल में अपने कॉलम में लिखा, 'इंग्लैंड को जॉनी बेयरेस्टो को लेकर फैसला लेना होगा, उन्हें देखना होगा कि उनका विकेटकीपर बल्लेबाज किस परिस्थिति में है। यह आसान नहीं होगा क्योंकि बेयरेस्टो पिछले 14 महीने में टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन जिस तरह से उनकी विकेटकीपिंग खराब हुई है, उसका असर उनकी बैटिंग पर भी पड़ता नजर आ रहा है।' इंग्लैंड बेयरेस्टो को सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग XI में जगह देकर बेन फोक्स को भी शामिल नहीं कर सकता है क्योंकि बेन स्टोक्स ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। ऐसे में स्टोक्स प्योर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं।

jonny

नासिर हुसैन ने आगे लिखा, 'मैं विकेटकीपर के बदलाव के बारे में बात इसलिए कर रहा हूं कि इंग्लैंड को कम से कम पांच गेंदबाजों की जरूरत है क्योंकि बेन स्टोक्स प्योर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर आपको स्पिन के साथ-साथ बढ़िया पेस अटैक की भी जरूरत पड़ेगी। मोईन अली और मार्क वुड को जिस तरह यहां इस्तेमाल किया गया, वैसे ही मैं मैनचेस्टर में भी देखना चाहूंगा।

ताज़ा हिंदी समाचार

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव

IND-W बनाम ZIM-W दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: टीवी और ऑनलाइन कहाँ देखें

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड,

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड वनडे लाइव स्कोरकार्ड, PAK vs ENG मैच

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव

PAK बनाम ENG चौथा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग: वनडे ट्राई-सीरीज का चौथा मैच कहाँ देखें

टी20 चेज में तिलक वर्मा का

टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

IND vs NZ दूसरा T20I: आज

IND vs NZ दूसरा T20I: आज ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले

Watch: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले विराट कोहली के प्रैक्टिस वीडियो वायरल, दिखा किंग का आक्रामक अंदाज

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरा T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs NZ मैच

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव

IND vs NZ दूसरा T20I लाइव स्ट्रीमिंग: TV और ऑनलाइन कहाँ देखें

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर

इरफान पठान ने किया गौतम गंभीर का समर्थन, आलोचकों को दिया करारा जवाब

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने; IPL 2027 के लिए संभालेंगे जिम्मेदारी

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner