ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज विल पुकोवस्की एक बार फिर हादसे का शिकार हो गए। मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से वह मैदान पर गिर पड़े। हैरानी की बात ये है कि उनके साथ ऐसा 12वीं बार हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद घरेलू क्रिकेट में भी अब वह इस तरह के हादसे का शिकार हुए।
शेफील्ड शील्ड में क्रिकेट विक्टोरिया के लिए खेल रहे पुकोवस्की रविवार को दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। तस्मानिया के रिले मेरेडिथ की बाउंसर गेंद उनके सिर पर लगी, जिसके बाद वह मैदान पर गिर पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुकोवस्की (Will Pucovski) बाउंसर को छोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले कि वह पूरा बैठ पाते गेंद उनके हेलमेट पर लग गई, जिसके तुरंत बाद वह मैदान पर गिर गए। इस हादसे के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब तक उनकी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। हालांकि, इस घटना ने उनके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्रिकेट विक्टोरिया की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया, पुकोवस्की अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं। हम उचित समय पर उनकी स्थिति की जानकारी देने का प्रयास करेंगे। बता दें कि इस साल जनवरी में भी वह इस तरह के हादसे का शिकार हुए थे। इससे उबरने के बाद उन्होंने फरवरी में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ 131 रन बनाए थे। हालांकि, अब वह बाकी मैच का हिस्सा होंगे या नहीं इस पर अब तक कोई अपडेट नहीं आया है।
Also Read: Shardul Thakur scored a century for Mumbai in Ranji Trophy
ताज़ा हिंदी समाचार
12 साल तक क्रिकेट खेला फिर गगन मलिक टीवी के राम कैसे बन गए?
एशियन पैरा गेम्स 2026: बिना हाथों वाली एथलीट शीतल देवी ने एक बार फिर सबको चौंका दिया
WPL नीलामी 2027: 146 खिलाड़ियों की पूरी सूची सामने आई
प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर
AC मोंज़ा बनाम कैग्लियारी कैल्सियो: भविष्यवाणी, पूर्वावलोकन, टीम समाचार और संभावित लाइनअप
AFG बनाम ZIM दूसरा मैच लाइव स्ट्रीमिंग: ODI ट्राई-सीरीज़ का दूसरा मैच कहाँ देखें
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया से बाहर कर रणजी ट्रॉफी खिलाओ
Ranji Trophy: आयुष बडोनी ने अपना पहला दोहरा शतक जड़ा
AFG बनाम ZIM दूसरा मैच पिच रिपोर्ट: शेख जायद स्टेडियम की पिच और मौसम का पूर्वानुमान
पाकिस्तान ने किया जीत से आगाज, सलमान-शाहीन के दम पर श्रीलंका को हराया

