Women Asia Cup 2024 : Indian women team reached the final for the 9th time

Ravi pic By - शुक्रवार, जुलाई 26, 2024
Last Updated on जुलाई 26, 2024 05:30 अपराह्न
Women Asia Cup 2024 : Indian women team reached the final for the 9th time

महिला एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 10 से हराकर लगातार 9वीं बार फाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश ने भारत को 81 रन का मामूली टारगेट दिया था जिसे शेफाली वर्मा (26), स्मृति मंधाना (55) ने आसानी से हासिल कर लिया।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश की पारी को तहस-नहस कर दिया। पहले ही ओवर में बांग्लादेश ने दिलारा अख्तर को आउट कर रेणुका ने भारत को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर रेणुका ने इश्मा तंजीम को 8 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

बांग्लादेश की तरफ से मात्र दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। विकेटकीपर कप्तान निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके बाद शोरना अख्तर ने 19 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से रेणुका ने 4 ओवर में 1 मेडन और 10 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए। राधा यादव ने 4 ओवर में 1 मेडन और 14 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल की। पूजा वस्त्राकर और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिले। पूरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 80 रन बनाकर सिमट गई।

smriti_mandhan

भारत को रिकॉर्ड 9वीं बार फाइनल में पहुंचने के लिए 81 रन बनाने थे। भारत की सलामी जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने बिना किसी परेशानी के इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा 26 रन तो स्मृति मंधाना 55 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारत न 11 ओवर में 83 रन बनाकर फाइनल का टिकट हासिल किया।

Also Read: Most runs in a day in Test cricket history

ताज़ा हिंदी समाचार

भारत बनाम जापान T20I

भारत बनाम जापान T20I लाइव स्कोरकार्ड, IND vs JPN एकमात्र T20I मैच

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने 12 साल बाद मेडल जीता।

भारत महिला बनाम श्रीलंका

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच का लाइव स्कोरकार्ड, IND-W vs SL-W मैच

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 31 रनों से हराकर एशियाई खेलों 2026 में कांस्य पदक जीता

भारत-जापान T20I मौसम अपडेट:

भारत-जापान T20I मौसम अपडेट: क्या बारिश और तूफान से रद्द होगा मैच?

IND बनाम JPN का

IND बनाम JPN का एकमात्र T20I मुफ़्त में कैसे देखें, लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट

सुचिका तरियाल ने MMA

सुचिका तरियाल ने MMA में जीता ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के नतीजे से नाराज

सुचिका तारियाल के साथ

सुचिका तारियाल के साथ विनेश फोगाट जैसा हादसा, 700 ग्राम वजन ज्यादा होने से हारीं मैच

CSK का बड़ा ऐलान:

CSK का बड़ा ऐलान: ज़हीर खान IPL 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त

SA vs AUS ODI

SA vs AUS ODI Series: दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड में जैक एडवर्ड्स शामिल

entertainindia
entertainindia
Footer Sticky Banner